फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   special yog on Haryali teej festiaval

विशेष योग में मनाई जाएगी हरियाली तीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
special yog on Haryali teej festiaval
तीज उत्सव मनातीं महिलाएं। - फोटो : Bhiwani
तोशाम। इस बार हरियाली तीज तीन विशेष योग में मनाई जाएगी। तीज पर्व पर 14 साल बाद राजयोग, रवि योग व शिव योग का संयोग बना है। समृद्धि व सुहागिनों के प्रमुख त्योहारों में से एक हरियाली तीज बुधवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। तीज पर 14 साल बाद राजयोग, रवि योग व शिवयोग का संयोग बन रहा है। इससे पहले 2007 में यह विशेष संयोग रहा था।
विज्ञापन

पूजन को लेकर अलग-अलग मान्यताएं
कई जगहों पर महिलाएं माता पार्वती की पूजा करने के पश्चात लाल मिट्टी से नहाती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से महिलाएं पूरी तरह शुद्ध हो जाती हैं। कुछ जगहों पर इस दिन मेले लगते हैं और मां पार्वती की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। सुहागिनें शाम के समय माता पार्वती से अपने सुहाग के दीर्घायु होने की कामना करती हैं। सावन में पड़ने के कारण इस व्रत को श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरियाली तीज के दिन हरी चूड़ियां, हरे वस्त्र, 16 शृंगार और मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। हरियाली तीज पर नवविवाहित लड़की को मायके बुलाया जाता है। परंपरा के अनुसार लड़की के ससुराल से मिठाई, वस्त्र और गहने आते हैं। कस्बे में बुधवार को तीज मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed