{"_id":"65f1ef2805b11f264e0fcb60","slug":"special-train-service-started-operating-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-114593-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवा का हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवा का हुआ संचालन
Wed, 13 Mar 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया है। रेलवे ने होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर, वलसाड़-हिसार-वलसाड़ स्पेशल ट्रेन चलाई है।
09603/09604, उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर स्पेशल (02 ट्रिप), गाड़ी संख्या 09603, उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल ट्रेन 19 व 26 मार्च को (02 ट्रिप) उदयपुर से मंगलवार को 23:00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 07:10 बजे आगमन व 07:20 बजे प्रस्थान कर वीरवार को 03:10 बजे श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09604, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर स्पेशल रेल सेवा 21 व 28 मार्च को (02 ट्रिप) श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से वीरवार को 07:00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 01:20 बजे आगमन व 01:30 बजे प्रस्थान कर 09:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी, हिसार, लुधियाना, जालंधर कैंट व जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल में दो सेकंड एसी, सात थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकॉनमी, पांच द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावरकार व एक गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डब्बे होंगे।