फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Special campaign to add names to voter list till 16th

Bhiwani News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान 16 तक

Wed, 07 Aug 2024 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 Aug 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Special campaign to add names to voter list till 16th
भिवानी। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए दो अगस्त से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 16 अगस्त तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की ओर से नवयुवक तथा महिला मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए जागरूक करने बारे निर्देश दिए गए हैं। इस जागरूकता अभियान के तहत 16 अगस्त तक सभी मतदान स्तर अधिकारियों के माध्यम से फार्म नंबर 6, 7 व 8 प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने वाली है। मतदान हेतु मतदाता सूची में सभी पात्र व्यक्तियों का नाम होना आवश्यक है। इसलिए भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला जा रहा है। वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से वोट बनवा सकते हैं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे। जिस व्यक्ति का नाम इस मतदाता सूची में दर्ज नहीं होगा वह संबंधित बूथ पर वोट भी नहीं दे सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed