फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SP took a meeting of station in-charges regarding security in Diwali and Panchayat elections

दीवाली और पंचायत चुनावों में सुरक्षा को लेकर एसपी ने ली थाना प्रभारियों की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
SP took a meeting of station in-charges regarding security in Diwali and Panchayat elections
भिवानी। पंचायत चुनावों के बीच ही दीपावली त्योहार में सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने वीरवार शाम को सभी थाना प्रबंधकों की अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बैठक ली। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब पर रोक लगाने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि पंचायती चुनावों के दौरान अपने इलाके की गश्त बढ़ाए और क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर भी रोक लगाने के लिए चौकसी बरतें। इस दौरान वाहनों की चेकिंग पर भी जोर दिए जाने के निर्देश दिए। एसपी ने बैठक के दौरान जिले भर में किए गए सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। एसपी ने कहा कि चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारी आपस में बेहतर तालमेल और संपर्क बनाए रखें और सूचनाओं का भी लगातार आदान प्रदान करते रहें। वांछित आरोपियों की धरपकड़ भी तेज करें। किसी भी तरह की अफवाह न फैलनें दे। अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर भी नजर रखें। इस दौरान उदघोषित आरोपियों की धरपकड़ के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली पर रहेगी बाजारों पर पैनी नजर
पुलिस अधीक्षक ने धनतेरस और दीपावली पर शहर के बाजारों पर भी लगातार निगरानी के सख्त निर्देश दिए हैं। इस दौरान सर्राफा बाजार व अन्य बाजारों में रायडर व पीसीआर भी निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती चुनावों के दौरान सभी मौजिज लोगों से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन का शांतिपूर्वक मतदान कराने में सहयोग करें और गांवों में भाईचारा बनाए रखने के हर संभव प्रयास करें। चुनावों व त्योहार को लेकर सभी थाना प्रबंधकों को भी सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed