फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SP sir! Save me from my constable wife... she says- I will file a false case, nothing can harm me

Bhiwani News: एसपी साहब ! मुझे मेरी कांस्टेबल पत्नी से बचाओ... कहती है- झूठा केस दर्ज करा दूंगी, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते

Thu, 21 Sep 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 21 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP sir! Save me from my constable wife... she says- I will file a false case, nothing can harm me
अपनी कॉस्टेबल पत्नी से बचाव की गुहार लगाते अमित।
भिवानी। एपी साहब ! मुझे मेरी कांस्टेबल पत्नी से बचाओ....। मेरी पत्नी मुझे धमकी देती है कि झूठे केस में फंसा दूंगी, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। दसअसल, दस साल के बेटे और परिजनों के साथ वीरवार को भिवानी के अनुमान गेट गली नंबर दो निवासी अमित पुलिस अधीक्षक से मिलने लघु सचिवालय पहुंचा। अमित के हाथ में जो शिकायत थी, उसके अंदर उसने अपना सारा दर्द बयां किया। अमित ने बताया कि उसने अपनी बीटेक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और पत्नी के सपने पूरे करने के लिए उसे बीए तक पढ़ाया। इसके बाद उसे हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी दिलाई। अब वही पत्नी उसकी जान की दुश्मन बन गई है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में पहुंचे हनुमान ढाणी निवासी अमित ने बताया कि उसका नौ फरवरी 2012 को हसनपुर जींद निवासी युवती के साथ प्रेम विवाह हुआ था। उस समय वह मात्र 12वीं पास थी। उसने अपनी बीटेक की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और मेहनत मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया। उसकी बीए कराई और फिर बीएड में भी दाखिला दिला दिया। इसी बीच उसकी पत्नी की 2019 में हरियाणा पुलिस में सरकारी नौकरी लग गई। उसने बताया कि 2013 में उसकी पत्नी से उसका 10 साल का एक बेटा नकुल है।
विज्ञापन

अमित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने पुलिस में नौकरी लगने के दो साल बाद 2021 मेें सुनारिया निवासी एक युवक के साथ उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा डाली। जब उसे इसकी भनक लगी तो उसने शादी से जुड़े सबूत और तथ्य भी जुटाए। दूसरी शादी रचाने के पांच छह माह बाद उसकी पत्नी उसके घर आई। इस पर उसने पत्नी से कहा कि तूने दूसरे शादी की है तो वहीं पर रहो। इस पर उसकी पत्नी ने उसे धमकी दी कि वह यहां पर भी आएगी और विरोध किया तो झूठे केस में फंसा दूंगी। वह पुलिस में है उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने 14 सितंबर को घर का सारा सामान जबरदस्ती उठा लिया और अपने साथ ले गई। अमित का कहना है कि उसकी पत्नी यहां पर जबरदस्ती आती है और मारपीट कर उसे व उसके परिवार को धमकी देती है। अमित ने बताया कि उसकी पत्नी की हरकतों की वजह से वह मानसिक परेशानी झेल रहा है। क्योंकि जिस लड़के के साथ उसकी पत्नी ने दूसरी शादी रचाई थी। कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने व उसका अपहरण कराए जाने के मामले में उस पर पुलिस में भी केस दर्ज है। इसके बाद उसकी पत्नी को पुलिस विभाग से भी निलंबित किया हुआ है। वहीं अमित का पत्नी के साथ भिवानी न्यायालय में तलाक का केस भी लंबित है। वीरवार को परिजनों के साथ अमित ने पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला को इस संबंध में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed