फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SP held a meeting with police officers and employees

Bhiwani News: एसपी ने की पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक

Sat, 08 Feb 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Feb 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
SP held a meeting with police officers and employees
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक को संबो​धित करते एसपी नीतीश अग्रवाल। 
भिवानी। एसपी नीतीश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की अपराध बैठक की। एसपी ने शिकायतों का निश्चित समय अवधि के दौरान शिकायतों का निपटान करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में अपराध बैठक लेते हुए जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि महिला विरुद्ध अपराध में आरोपी को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। जब भी कोई परिवादी थाना, चौकी में अपनी शिकायत लेकर आता है तो उसके साथ नम्रता पूर्वक उसकी समस्या को सुनकर परिवाद प्राप्त होने पर रसीद काटकर परिवादी को दी जाए।
विज्ञापन

थाना चौकी में लंबित नंबरी परिवादों को समयानुसार निपटारा किया जाए। प्रबंधक थाना चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सायं कालीन गश्त व रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से करें। आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को हर हाल में सलाखों के पीछे डालने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने अपराध बैठक में जिले के सभी पर्यवेक्षक अधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में चोरी, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट, धोखाधड़ी जैसी घटनाओं के अपराधियों को तत्परता से पकड़ कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। सड़कों पर बिना नंबरों वाले वाहनों की चेकिंग की जाए तथा बिना कागजात के पाए जाने वाले व हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जिन वाहनों पर नहीं है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन, टेलीग्राम, ट्रेडिंग की धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जिला पुलिस की ओर से मीडिया के माध्यम से समय-समय पर एडवाइजरी नोट जारी किए जाते हैं जिसमें आप लोगों से आग्रह किया जाता है कि मोबाइल फोन पर बैंक कर्मचारी बनकर आपके बैंक से संबंधित निजी जानकारी मांगी जाती है जिसे आप फोन करता के साथ साझा ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed