{"_id":"6a72463feb31b3f93509f0ae","slug":"son-attacks-father-with-a-knife-at-a-tea-stall-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154937-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चाय की दुकान पर बैठे पिता पर बेटे ने चाकू से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चाय की दुकान पर बैठे पिता पर बेटे ने चाकू से किया वार
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। गांव सिंघानी में मंगलवार शाम चाय की दुकान पर बैठे 48 वर्षीय सतीश पर उसके इकलौते 22 वर्षीय बेटे अंकित ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल को उपचार के लिए लोहारू उप नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भिवानी जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। मामला घरेलू कलह से जुड़ा बताया जा रहा है।
पिता और पुत्र दोनों खेतीबाड़ी करते हैं। जानकारी के अनुसार सिंघानी गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सतीश चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके बेटे अंकित ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल सतीश को तत्काल लोहारू के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भिवानी रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण उप नागरिक अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सतीश की पत्नी की ओर से पहले भी सतीश के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी गई थी जिस पर पुलिस जांच कर रही थी।
चाकू मारने की घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायल के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा।