फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Some shopkeepers open their shops on monday and closed when the not get Administration's directions on lockdown.

असमंजस में रहे दुकानदार, कुछ ने खोली दुकानें, फिर कर दी बंद

Tue, 21 Apr 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Some shopkeepers open their shops on monday and closed when the not get Administration's directions on lockdown.
जोगीवाला मंदिर के पास खुली दुकान के पास लगी भीड़। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लॉकडाउन में 20 अप्रैल से कुछ रियायत मिलने और कुछ न्यूज चैनलों पर चल रही सूचनाओं के बाद बाजार में कुछ इलेक्ट्रिशियन व अन्य दुकानदारों ने सुबह अपनी दुकानें खोली। मगर जिला प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं होने के कारण वापस बंद कर दिया। किराना दुकानें पहले की तरह सुबह और शाम को ही खुलीं। वहीं दवा और खाद-बीज की दुकानें दिनभर खुली रहीं।
विज्ञापन

25 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन अभी भी जारी है और तीन मई तक रहेगा। 20 अप्रैल से सरकार ने कुछ राहत देने की बात कही थी, जिसमें कुछ जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने का प्लान था। इसी तहत सोमवार को दुकानदारों में असमंजस की स्थिति रही। सुबह कुछेक दुकानें खुली मगर बाद में उनके भी शटर डाउन हो गए। दिनभर पहले की तरह बाजार बंद रहे। इससे पहले कुछ क्षेत्रों में बाइक रिपेयरिंग, तिरपाल बेचने, टायर पंचर लगाने वालों की, हार्डवेयर, आटा चक्की, इलेक्ट्रिशियन आदि दुकानें खुली। मगर जल्द ही बंद कर दी गई।
विज्ञापन

सड़क पर दिखी वाहनों की भीड़
लॉकडाउन के दौरान सड़काें से वाहन गायब थे और इक्का-दुक्का ही वाहन नजर आ रहे थे। सोमवार को नजारा बदला-बदला नजर आया और सड़कों पर खासी संख्या में वाहन देखे गए। न केवल निजी प्रयोग वाले कार, बाइक आदि बल्कि बड़े डंपर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित दिन व समय पर ही बुक शॉप खोलने की अनुमति
लॉकडाउन के दौरान किताबों की दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खोली जा सकेंगी। सभी दुकानों को दो ग्रुप क और ख में बांटा गया है। एक दिन क ग्रुप की दुकानें खुलेंगी और दूसरे दिन ख ग्रुप की। डीसी अजय कुमार ने दुकानों को दुकान खोलने के दिनों के बारे में निर्देश जारी किए हैं। दुकान खोलने के सामाजिक दूरी आदि सभी नियमों की पालना करनी होगी। क ग्रुप की दुकानें 21 अप्रैल को खुलेंगी और ख ग्रुप की दुकानें 22 अप्रैल को खुलेंगी। इस प्रकार से आगे भी एक दिन छोड़कर इसी प्रकार में ये दुकानें खोली जा सकेंगी। निर्धारित दिन के अलावा दुकान खोलने पर दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ये हैं ग्रुप क में शामिल बुकशॉप
ग्रुप क में यूनिवर्सल बुक शॉप, गुप्ता बुक डिपो, श्याम किताब घर, स्टूडेंट टाईप कॉलेज, सूर्या बुक डिपो, गोयल बुक डिपो, श्री श्याम बुक डिपो, इंडियन बुक डिपो, भारत बुक डिपो, शंकर बुक डिपो, गोयल फोटो स्टेट, बासिया बुक डिपो, इंडियन-स्टार इंडियन, सन्नी बुक डिपो, सेठी बुक डिपो, सतीश बुक डिपो, श्याम पुस्तक भंडार, ईश्वर बुक डिपो, बासिया बुक डिपो दादरी गेट, नवदीप बुक डिपो, लेखराम चिराग लाल कागजी हालू बाजार, महेश एंड कंपनी, किर्ती साहित्य केंद्र, अतुल बुक डिपो, हरियाणा पंजाब किताब घर, स्टैंडर्ड बुक डिपो, प्रशांत बुक डिपो, महेंद्र बुक डिपो, देहली स्टेशनरी हाऊस, अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी, शंकर स्टेशनरी, राजधानी कापी हाऊस और पेपरवेल इंडस्ट्रीज शामिल है। ये दुकानें 21 को खोली जा सकेंगी।

ये ग्रुप ख में शामिल बुक शॉप
गु्रप ख मेें यूनिक बुक शॉप, श्याम पुस्तक भंडार, गुप्ता बुक डिपो, लक्ष्मी बुक डिपो, श्याम बुक डिपो, गिल बुक डिपो, बाबा किताब घर, प्रिंस बुक शॉप, दीप बुक शॉप, उत्तम कॉपी हाऊस, लवली बुक शॉप, अग्रवाल बुक डिपो, नीरज बुक डिपो, बालाजी बुक डिपो, चौधरी स्टेशनरी, विशाल बुक सेंटर, मधु बुक डिपो, दीपक बुक डिपो, कृष्ण पुस्तक भंडार, चिंरजीलाल चौखराज कागजी, वीटा कापी हाऊस, वैश्य पुस्तक भंडार, बंसल बुक डिपो, विजय बुक स्टॉल, विनोद बुक डिपो, राहुल बुक शॉप, हरिहर बुक डिपो, सारंग बुक शॉप, गौरव बुक डिपो अनाज मंडी, नई देहली स्टेशनरीज, विक्रम स्टेशनरीज, सुंदर बही स्टोर और श्री श्याम ट्रेडर शामिल हैं। ये दुकानें 22 को खोली जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed