फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sombeer murder, one arrest, police

मोबाइल लेने के विवाद में दोस्त ने ही की थी सोमबीर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 May 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
sombeer murder, one arrest, police
भिवानी। मोबाइल लेने के विवाद में ही दोस्त ने सोमबीर की हत्या की थी। यह खुलासा हत्या के आरोपी ने पुलिस के समक्ष किया। गत पांच मई को गांव देवसर के समीप हालुवास देवसर माइनर के समीप कच्चे रास्ते पर एक युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान मिटाने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या व शव खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव देवसर वासी धर्मवीर ने जुई कलां पुलिस को शिकायत दी थी कि फोन पर सूचना मिली थी कि पांच मई की सुबह उसके भाई सोमबीर का शव गांव देवसर के समीप हालुवास देवसर माइनर पर कच्चे रास्ते पर पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उसके भाई का शव खून से लथपथ वहां पड़ा था और चेहरा भी पूरी तरह से बिगाड़ दिया था। जिसे पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। शव के पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर इस संबंध में हत्या व शव खुर्द बुर्द किए जाने का केस दर्ज किया था। जुईकलां पुलिस के एएसआई सतनारायण की टीम ने गांव हालुवास से हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव हालुवास निवासी लक्ष्मण के रूप में की है। पुलिस ने हत्या आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। इस दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई एक ईंट के टुकड़े को भी बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृत सोमबीर के साथ मोबाइल फोन लेने को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। शव को खुर्द बुर्द करने के लिए ईंट से ही चेहरे पर कई बार वार भी किए थे।
विज्ञापन

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक सोमबीर का दोस्त था। जिसका फोन को लेकर मामूली विवाद हुआ और उसकी ईंट से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed