फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Solution to problems registered in the camp

Bhiwani News: एडीसी ने दिए समस्याओं को सुलझाने के निर्देश

Tue, 31 Dec 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 31 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Solution to problems registered in the camp
भिवानी में नागरिकों की समस्यां सुनते एडीसी हर्षित कुमार। 
भिवानी। जिला मुख्यालय के साथ ही उपमंडल मुख्यालय पर प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) हर्षित कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में नागरिकों की शिकायतें सुनीं। लोगों ने पीपीपी, सामाजिक पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग की। एडीसी ने शिविर में आईं शिकायतों का समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समाधान शिविर के माध्यम से एक ही छत के नीचे सभी विभागों की शिकायतों का यथासंभव निपटारा करवा रहा है। योजनाओं का लाभ लेने और अन्य मूलभूत सुविधाएं प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं के निदान के लिए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर यथाशीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर में जिला परिषद सीइओ अजय चोपड़ा और नगराधीश विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिविर में दर्ज समस्याओं का हो समाधान
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने सोमवार को लघु सचिवालय में स्थित अपने कार्यालय में समाधान शिविर लगाकर नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने शिविर में आईं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश कई विभागों के अधिकारियों दिए। शिकायतों में प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, नो ड्यूज सर्टिफिकेट, नक्शा अनुमोदन, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन, अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड को शामिल किया गया है। इनसे संबंधित हर प्रकार की शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


गांवों में स्वच्छता अभियान शुरू
लोहारू। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत उपमंडल लोहारू में स्वच्छता को संस्थागत बनाया जाएगा। इसके तहत सोमवार को स्थानीय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे परिसर को साफ कर प्लास्टिक का कचरा एकत्र किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता रैली निकाली गई। एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि ने बताया कि यह अभियान 31 जनवरी तक ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। एसडीएम ने लोगों का आह्वान किया कि वे इस स्वच्छ भारत मिशन में बढ़-चढ़ कर भाग लें। इस अभियान में बीडीपीओ धर्मपाल, एसईपीओ दीपक शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र सिंह, स्वेच्छाग्राही मोनिका, ग्राम सचिव सुरेश आदि मौजूद रहे।

गीता सत्संग में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संस्था

गीता सत्संग में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed