फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Solution camps are proving to be mere formalities: Ishwar Mann

सिर्फ कागजी खानापूर्ति साबित हो रहे समाधान शिविर : ईश्वर मान

Fri, 13 Mar 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Solution camps are proving to be mere formalities: Ishwar Mann
भिवानी। समाधान शिविर में वीरवार को पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मान ने दो अलग-अलग शिकायत पत्र सौंपते हुए लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद पर लापरवाही, भ्रष्टाचार और जनहित की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सिर्फ कागजी खानापूर्ति साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त को दिए पहले पत्र में बताया कि भीम स्टेडियम के मुख्य द्वार से लेकर कृषि विज्ञान केंद्र और रामबाग तक गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैंं। समस्या के समाधान के लिए पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी नगर परिषद या सफाई ठेकेदार ने एक पत्ता तक नहीं उठाया। दूसरे मामले में तालु से मुंढाल सड़क की खस्ताहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर सरकंडे, झुंड और काबुली कीकर की झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारी दावा कर रहे हैं कि हिसार की किसी फर्म को झाड़ियां साफ करने का ठेका दिया गया है, लेकिन धरातल पर एक टहनी भी नहीं काटी गई। सड़क किनारे झाड़ियों को हटाने के लिए ट्रैक्टर की गोडी से काम नहीं चलेगा, बल्कि जेसीबी मशीन लगाकर इन्हें जड़ से उखाड़ना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed