{"_id":"6a9dc0656565c7c78f075d01","slug":"soldier-returning-to-duty-from-leave-killed-after-being-hit-by-a-school-bus-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156610-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्कूल बस की टक्कर से छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहे सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्कूल बस की टक्कर से छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहे सैनिक की मौत
विज्ञापन
भिवानी। राजस्थान के सीमांत गांव गोविंदपुरा निवासी 28 वर्षीय सैनिक दिनेश की शनिवार दोपहर लोहारू में स्कूल बस की टक्कर से मौत हो गई। वह छुट्टी पूरी कर बाइक से नई पोस्टिंग पर ड्यूटी लौट रहे थे इसी दौरान करीब ढाई बजे हादसा हो गया।
हादसे की सूचना सैन्य अधिकारियों को दी गई और बाद में दिनेश का गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोहारू पुलिस को दी शिकायत में दिनेश के पिता बलवान ने बताया कि उनके दो बेटे हैं और दोनों सेना में तैनात हैं। उनका छोटा बेटा दिनेश घर पर छुट्टी आया हुआ था।
शनिवार को छुट्टी पूरी होने के बाद वह बाइक से सेना की नई नियुक्ति पर लौट रहा था। लोहारू में ढाई बजे एक स्कूल बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बलवान ने बताया कि उनके दोनों बेटे शादीशुदा हैं। दिनेश की तीन माह की बेटी है। बेटे की हादसे में मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना सैन्य अधिकारियों को दी गई। इसके बाद रविवार को दिनेश का गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
लोहारू थाना प्रभारी और मामले के जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि बलवान की शिकायत पर निजी स्कूल बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।