फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Solar powered lights will be installed in Bahal town

Bhiwani News: बहल कस्बे में लगेंगी सौर ऊर्जा से संचालित लाइटें

Tue, 16 Jan 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Solar powered lights will be installed in Bahal town
बहल। बहल खंड के पांच गांवों की गलियां आने वाले कुछ दिनों बाद रात के अंधेरे में भी दूधिया रोशनी की आभा बिखेरती नजर आएगी। बहल खंड के बहल, बिधनोई, मंढ़ोली कलां, चैहड़ कलां व पातवान गांवों का चयन किया गया है, जहां सौर उर्जा संचालित लाइटें लगाई जाएंगी। इन गांवों की सभी फिरनियों को लाइटें से कवर किया जाएगा। इसके अलावा बहल कस्बे की सभी गलियों और मुख्य चौराहों पर अलग से जिला परिषद के कोटे से लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

गांवों में इन लाइटों के लगने से जहां रात के अंधेरे में ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं रात के अंधेरे में होने वाली वारदातों पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। गांव की फिरनियों पर जो लाइट्स लगेगी वो महाग्राम योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा लगाई जाएगी। जबकि बहल कस्बे में गांव के मुख्य चौक व चौराहों पर लगने वाली लाइट्स जिला परिषद के कोटे से लगाई जाएगी। महाग्राम के तहत इन पांच गांवों की फिरनियों पर करीब 270 लाइट्स लगाने की योजना है जिन पर करीब 57 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन

सौर उर्जा से संचालित इन लाइटें में सेंसर लगे होंगे जो रात को अपने आप जल जाएगी और सुबह बंद हो जाएगी। वहीं, जिला परिषद के कोटे से बहल कस्बे में करीब 800 लाइटें लगाई जा रही है। जिस पर करीब 49 लाख रुपये की लागत आएगी। अभी तक करीब 600 लाइटें विभिन्न जगहों पर लग चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिवाइडर बनने के बाद लगेगी विक्टोरिया लाइटें

प्रदेश सरकार की ओर से कस्बों का शहरी तर्ज पर विकास करने के लिए विकास योजनाओं को विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में बहल कस्बे में मुख्य मार्ग पर और राजगढ़ रोड पर डिवाइडर बनाए जाने की योजना है। डिवाइडर बनने के बाद मार्ग पर विक्टोरिया लाइटें लगाई जाएंगी। इससे वाहन चालकों, दुकानदारों के अलावा आमजन को सुविधा मिले। डिवाइडर व लाइटें लगाकर बहल कस्बे को शहर जैसा सुंदर रूप देने का प्रयास किया जाएगा।



महाग्राम में इन गांवों में इतनी लगेगी लाइटें

गांव का नाम वाट संख्या कीमत

बहल 90 60 15,86,716

मंढ़ोली कलां 60 90 12,11,831

चैहड़ कलां 90 60 15,85,580

बिधनोई 90 34 7,31,724

पातवान 90 24 5,82,777


लोहारू हलके में सभी मुलभूत सुविधाओं को विस्तार किया जा रहा है। सभी गांवों की आपस की कनेक्टिविटी के लिए सड़कों का जाल बिछाया गया है। वहीं नए बिजली घर बनाकर पर्याप्त मात्रा में बिजली मुहैया करवाई जा रही है। लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांवों की फिरनियों में लाइट्स लगाई जा रही है ताकि लोगों को आने जाने में सुविधा हो। बहल कस्बे में फिरनी लाइट्स के अलावा करीब 800 लाइटें बहल कस्बे की गलियों, मैन चौक व चौराहों पर लगाई जाएंगी। - जेपी दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed