फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Soil erosion won't hinder the journey; the edges of the Bhiwani-Tosham road will be reinforced.

Bhiwani News: मिट्टी कटाव नहीं बनेगा सफर में रोड़ा, भिवानी-तोशाम मार्ग के किनारे होंगे मजबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Soil erosion won't hinder the journey; the edges of the Bhiwani-Tosham road will be reinforced.
​भिवानी-तोशाम मार्ग पर किनारों पर मिट्टी कटाव रोकने के लिए डाले गए रोड़े
भिवानी। अब भिवानी-तोशाम मार्ग पर मिट्टी कटाव सफर में रोड़ा नहीं बनेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने भिवानी से बापोड़ा तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर दायरे में सड़क के दोनों किनारों को रोड़े डालकर मजबूत बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सात से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ी की गई सड़क मानसून की पहली ही बारिश नहीं झेल पाई थी और किनारों पर खतरनाक मिट्टी कटाव बन गए थे जिससे हादसों का खतरा पैदा हो गया था। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से 11 जुलाई को अमर उजाला में ‘मिट्टी सरक गई... सड़क रह गई’ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने समय रहते संज्ञान लेते हुए सड़क किनारों को स्थायी रूप से मजबूत करने का कार्य शुरू कराया है। पीडब्ल्यूडी ने 12 करोड़ रुपये की लागत से तोशाम से भिवानी तक लगभग 25 किलोमीटर लंबे सात मीटर चौड़े मार्ग का नवीनीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भिवानी से बापोड़ा गांव तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर हिस्से में सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की गई थी। सड़क चौड़ीकरण के बाद मानसून की पहली ही बारिश में किनारों की मिट्टी कई स्थानों पर गहरे और खतरनाक तरीके से कट गई।
इससे भारी वाहनों के दबाव में सड़क धंसने की आशंका बढ़ गई थी। कई जगह स्थिति ऐसी हो गई थी कि ऊपर केवल तारकोल की सड़क बची रह गई जबकि नीचे की मिट्टी और रोडी बारिश के पानी के साथ बहकर खेतों में चली गई।

इन कटावों को स्थायी रूप से रोकने के लिए निर्माण एजेंसी ने सड़क के दोनों किनारों पर ईंटों के रोड़े डालने का काम शुरू किया है। रोड़ों के ऊपर मिट्टी डाली जा रही है ताकि बारिश के दौरान मिट्टी का कटाव न हो और रोड़ों की वजह से किनारों की पकड़ मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed