फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Smoking can cause 16 types of cancer: Dr. DK Ahuja

धूम्रपान करने से हो सकता है 16 तरह का कैंसर : डॉ. डीके आहुजा

Fri, 30 May 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 30 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Smoking can cause 16 types of cancer: Dr. DK Ahuja
भिवानी। बदलती जीवनशैली व भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव को कम करने के लिए लोग नशे को अपना रहे हैं। इसमें से तंबाकू भी लोग बड़े चाव के साथ प्रयोग कर रहे हैं। धूम्रपान करने से 16 तरह का कैंसर हो सकता है। यह कहना है सेवानितृत्त कैंसर विशेषज्ञ डॉ. डीके आहुजा का।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि धूम्रपान युक्त और धूम्रपान रहित तंबाकू दोनों ही मानव स्वास्थ्य के लिए समान रूप से हानिकारक हैं, जिससे हित धारकों और नीति निर्माताओं को तंबाकू को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। अनुमान है कि भारत में नौ में से एक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कैंसर हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैंसर जागरूकता कार्यक्रम लोगों को तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य जोखिमों और विभिन्न कैंसर से इसके मजबूत संबंध के बारे में शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत में तंबाकू के उपयोग से निपटने और कैंसर की दरों को कम करने के लिए निरंतर सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तंबाकू के सेवन से नुकसान

फेफड़ों, मुंह, गले, पेट आदि का कैंसर होने की आशंका रहती है।
दिल की बीमारियां हो सकती हैं।

सांस, दमा व सांस फूलने की समस्या हो सकती है।

तंबाकू के सेवन से प्रजनन समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed