फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sixth accused of fraud in the name of government schemes arrested

Bhiwani News: सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जीवाड़े का छठा आरोपी दबोचा

Mon, 24 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sixth accused of fraud in the name of government schemes arrested
भिवानी। साइबर अपराध थाना पुलिस ने सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जीवाड़े में छठा आरोपी भी दबोच लिया। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही दबोचे जा चुके हैं। छठे आरोपी से पुलिस ने 1.45 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इन आरोपियों ने फर्जीवाड़े के लिए भिवानी, जींद और यमुनानगर में अपने कार्यालय खोले थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जाटू लोहारी निवासी नीरज ने यह शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि शगुन हरियाणा हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर काउंसिल में नौकरी लगने के नाम पर आरोपियों ने उनसे सात लाख रुपये ठग लिए। इसके लिए आरोपियों ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र और फर्जी पहचान पत्र भी दिए थे। इस शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

इसके तहत एसआई कर्मबीर सिंह की टीम ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान प्रवीण कुमार निवासी गांव भगत सिंह कॉलोनी नरवाना, जिला जींद के रूप में हुई है। आरोपी से कमीशन के रूप में मिले 1.45 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed