फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six-year-old child obscenity, panchayat disposed in the case

छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत, पंचायत में निपटाया मामला

Fri, 16 May 2014 01:03 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Fri, 16 May 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन

सिंघानी गांव के एक स्कूल में एक जेबीटी ट्रेनर शिक्षक ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। उसकी निक्कर उतरवा ली। अन्य बच्चाें ने देखा तो हंगामा हो गया।

विज्ञापन


ट्रेनर शिक्षक ने भरी पंचायत में माफी मांगी। एक वरिष्ठ शिक्षक ने उक्त जेबीटी शिक्षक को पांच थप्पड़ जडे़ और पुलिस की मौजूदगी में मामला रफा-दफा कर दिया गया। जेबीटी शिक्षक गांव के ही एक प्रभावशाली व्यक्ति का बेटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वाक्या बुधवार दोपहर का है। स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी कक्षा की छह वर्षीय बच्ची ने घर जाकर अपनी मां को बताया कि टीचर ने उसकी निक्कर उतरवाई। फिर 10 रुपये दिए। बच्ची की मां को मामला समझते देर नहीं लगी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने लोहारू चुंगी नंबर सात से स्कूल के एक जेबीटी शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शिक्षक ने इस तरह की किसी बात से इंकार किया। जिसके बाद बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे का समय पंचायत के लिए रखा गया।
पंचायत में हिरासत में लिए गए शिक्षक को लाया गया, मगर बच्ची ने उसकी बजाय एक जेबीटी ट्रेनर की ओर इशारा किया। बताया जाता है कि उक्त शिक्षक ने बच्ची की निक्कर उतरवाई। अन्य बच्चों ने देख लिया। बाद में शिक्षक ने 10 रुपये देकर बच्ची को बहला दिया।

पुलिस की मौजूदगी में मांगी माफी
पंचायत में पुलिस की मौजूदगी में जेबीटी ट्रेनर ने अपनी इस हरकत के लिए सबसे माफी मांगी। स्टाफ के एक वरिष्ठ शिक्षक ने भरी पंचायत में उक्त जेबीटी ट्रेनर को पांच थप्पड़ जडे़ और माफी मंगवाई। इसके बाद पंचायत में ही मामला रफा-दफा कर दिया गया। जेबीटी ट्रेनर गांव के ही एक प्रभावशाली का बेटा है। एसएचओ अमीर सिंह, सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह सहित पंचायत में गांव के मौजिज लोगों के अलावा पुलिस स्टाफ, स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

‘‘स्कूल में बच्ची से एक जेबीटी ट्रेनर द्वारा अश्लील हरकत करने की शिकायत आई थी। गांव में मामले पर पंचायत हुई और मामला निपटा लिया गया है। किसी तरह की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।’’
अमीर सिंह, एसएचओ तोशाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed