फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six positives including blood bank staff nurse, husband and son

ब्लड बैंक की स्टाफ नर्स, पति और बेटा समेत छह मिले पॉजिटिव

Sun, 21 Mar 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Six positives including blood bank staff nurse, husband and son
कोरोना वैक्सिन का टीका लगवाते हुए शिक्षाबोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह की धर्मपत्नी डा. मुदिता वर्? - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण अब फिर बढ़ने लगा है। शनिवार को ब्लड बैंक की स्टाफ नर्स, उनके पति और बेटा संक्रमित मिले। इनके अलावा तीन और महिलाएं संक्रमित मिलीं, जिसके बाद एक्टिव केस का आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है। अब तक जिले में 6391 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 6226 ठीक हो चुके हैं। शनिवार को भी 689 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

कोरोना के लिहाज से मार्च खतरनाक साबित होता जा रहा है। पिछले 20 दिनों में अब तक 42 संक्रमित सामने आ चुके हैं। शनिवार को सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक की स्टाफ नर्स, उनके पति जो कि रेलवे में टीटी है और रोहतक में कार्यरत है। पॉजिटिव मिले। शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले उनके 17 वर्षीय बेटे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। इनके अलावा खरक कलां की 74 वर्षीय महिला, फ्रेंड्स कॉलोनी से 60 वर्षीय महिला एवं 42 वर्षीय एक अन्य महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लगातार बढ़ते कोरोना केस से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं और लोगों को कोविड-19 सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दे रहे हैं। अब तक जिले में 145 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ज्यादा खतरा बुजुर्गों और किसी ने किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों को है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार वैक्सीनेशन अभियान चलाए हुए है और अब तक 26 हजार से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना केस लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाएं और सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed