{"_id":"675092e0833e60da880421de","slug":"six-out-of-eight-motor-pumps-in-water-house-number-one-broke-down-there-was-a-crisis-of-water-till-the-tail-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126679-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जलघर नंबर एक में आठ में से छह मोटर पंप खराब, टेल तक पानी का बना संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जलघर नंबर एक में आठ में से छह मोटर पंप खराब, टेल तक पानी का बना संकट
Wed, 04 Dec 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
जलघर नंबर एक पर खराब पड़ी मोटर पंप।
भिवानी। महम रोड स्थित शहर के जलघर नंबर एक में आठ में से छह पंप मोटर खराब हो गई हैं। इसकी वजह से करीब आधे शहर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पिछले पांच दिनों से पुराने शहर के अधिकांश इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चैंबर में लगी पंप मोटर करीब 30 साल पुराने हो चुके हैं, जिनकी मियाद भी अब खत्म हो चुकी है। फिलहाल इन्हें ही रिपेयरिंग के सहारे फिर से चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं सुंदर ग्रुप की नहरों में भी 2150 क्यूसेक डिमांड के मुकाबले सिर्फ 900 क्यूसेक पानी ही पहुंचा है। इसकी वजह से जूई फीडर के बाद अब मित्ताथल फीडर नहर भी बंद हो गई है।
शहर में करीब पांच दिनों से पेयजल संकट बना है। इसकी वजह जलघर नंबर एक में बने चैंबर के छह पंप मोटर में अचानक तकनीकी दिक्कत आना है। छह पंप मोटरों को अब जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ठीक कराने में जुटा है।
विज्ञापन
जलघर नंबर एक से सरकुलर रोड के अंदर की अधिकांश कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति हो रही है। लेकिन पिछले पांच दिनों से छह पंप मोटर खराब होने की वजह से सिर्फ दो पंप मोटर ही काम कर रही हैं। इससे कुछ हिस्से में ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है,जबकि पानी का पूरा प्रेशर नहीं बन पाने की वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
शहर की इन कॉलोनियों में ठप है पेयजल आपूर्ति
शहर के विद्या नगर, कीर्ति नगर,नई बस्ती, विकास नगर सहित दर्जनों काॅलोनी पीने के पानी का संकट बना है। इसके अलावा सरकुलर रोड के अंदर घंटाघर बूस्टर से भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे सराय चौपटा, नया बाजार, बर्तन बाजार, किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र बाजार, बिचला बाजार और आसपास के क्षेत्र में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विभाग के पास अधिकांश मशीनरी पुरानी
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कर्मचारी संगठन के राज्य प्रधान भरत सिंह खटाना ने बताया कि विभाग में मशीनरी काफी पुरानी हो चुकी है, जिसकी वजह से ये दिक्कत बार बार आ रही है। बजट की कमी के भी एक बड़ा कारण है। जलघर के शुरुआती दौर में ही ये पंप स्थापित किए थे, अब इनकी जगह नए पंप लगाने की जरूरत है।
जलघर में आठ पंप मोटर में से छह पंप मोटर पुराने होने की वजह से अचानक खराब हो गए हैं। इन्हें ठीक कराया जा रहा है। वीरवार को शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से नियमित हो जाएगी। बुधवार को भी आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति शहर को मिलेगी, लेकिन पंप मोटर खराब होने की वजह से टेल तक पानी पहुंचना मुश्किल है।
-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
सुंदर ग्रुप की नहरों में दो दिसंबर की रात से ही पानी पहुंच गया था। हमने 2150 क्यूसेक पानी की डिमांड की थी, लेकिन शुरुआत में 1250 क्यूसेक पानी पहुंचा। बुधवार को यह 900 क्यूसेक रह गया है। जूई फीडर पहले से ही बंद है, अब मित्ताथल फीडर को भी बंद करना पड़ा है। उम्मीद है कि नहरों में पानी का स्तर बढ़ेगा तो सभी नहरों में पर्याप्त पानी मुहैया कराया जाएगा। फिलहाल टेल तक लगने वाले गांवों में पानी की आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता, भिवानी वाटर सर्विसेज भिवानी सिंचाई विभाग।
पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। फोन मिलाने पर पता चला कि पंप हाउस की मोटर खराब पड़ी है। कभी नहरों में कम पानी आने से टैंक खाली हो जाते हैं, जब टैंकों में पानी रहता है तो मोटर खराब हो जाती है। शहर में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
-प्रमोद शर्मा, शहरवासी।
सप्ताह भर से नलों में पानी नहीं आ रहा है। घरेलू कार्यों के लिए भी दूर दराज से पानी लाना पड़ता है। गर्मी के मौसम में तो किल्लत बनी रहती है, लेकिन अब सर्दी में पानी का संकट बना है। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। सात दिनों से तो पानी की बूंद नहीं आई है। कैंपर के पानी से ही प्यास बुझा रहे हैं।
-सोनू पांचाल, शहरवासी।
पुराने जलघर में कभी पानी भंडारण को लेकर दिक्कत रहती है तो कभी पंपिंग सिस्टम जवाब दे जाता है। यहां गर्मी सर्दी दोनों ही मौसम में पानी का संकट रहता है। कभी सप्ताह भर पानी नहीं आता तो कभी 15 दिन में दो या तीन बार ही सप्लाई घरों तक पहुंच पाती है। अधिकारी लाइन लीकेज का बहाना बनाते हैं, जबकि सिस्टम ही बेकार हो चुका है।
-बलराज शहरवासी।