फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   six new corona positive found, doctors, sampling

छह नए कोरोना संक्रमित मिले, नौ हुए ठीक

Tue, 06 Apr 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
six new corona positive found, doctors, sampling
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में छह नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, वही नौ केस ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस कुल 88 है। स्वास्थ्य विभाग के बार-बार अपील करने के बावजूद लोगों के चेहरे से मास्क गायब है। बाजार में खरीदारी करने के पहुंचे रहे लोगों के बीच में न हो सामुदायिक दूरी है और न ही 80 फीसदी दुकानों पर सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर।
विज्ञापन

सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में पुलिस लाइन निवासी 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल कोरोना संक्रमित मिला है, वह सेक्टर-13 पुलिस चौकी में तैनात है। पुलिसकर्मी 29 मार्च को किसी काम से लोहारू गया था। वहीं चांग निवासी 10 वर्षीय किशोरी, जिसका पिता पहले से कोरोना संक्रमित है, डाबर कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय सेवानिवृत्त कृषि विभाग कर्मचारी संक्रमित मिला है। वहीं एक सप्ताह पहले हिसार के एक निजी अस्पताल में गया था, अब वहीं उपचाराधीन है। चांग निवासी 55 वर्षीय किसान, 24 वर्षीय शहर की एक कॉलोनी निवासी युवक जोकि इंजीनियर है। वह 27 को दिल्ली से भिवानी आया था और फिर तीन मार्च को वापस दिल्ली चला गया। गांव नाथुवास निवासी 38 वर्षीय किसान संक्रमित मिला है, जोकि तीन मार्च को हिसार के एक निजी अस्पताल में गया था, अब रोहतक पीजीआई उपचाराधीन हैं। जिले में अब तक कुल 6505 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 6270 ठीक हुए है और 147 मौत हो चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने कुल 825 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक आएगी।
विज्ञापन

वर्जन-
कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 सुरक्षा नियमों को पालन करें। कोरोना के लक्षण मिलने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर चिकित्सक से जांच करवाए। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कर रहा है, अपेक्षित नागरिक जरूरी वैक्सीन की डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed