फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six complaints resolved on the spot at the grievance redressal camp; officials instructed not to show any negligence.

Bhiwani News: समाधान शिविर में छह शिकायतों का मौके पर निपटारा, अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Six complaints resolved on the spot at the grievance redressal camp; officials instructed not to show any negligence.
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम अनिल कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं और छह शिकायतों का मौके पर समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित और दोबारा खुली शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में गांव शिमलीबास निवासी जगदीश ने रजिस्ट्री व इंतकाल के अनुसार ततीमा ऑनलाइन दुरुस्त करवाने, ढाब ढाणी निवासी ताराचंद ने इंतकाल दर्ज करवाने, ढाणी गाढ़ा निवासी संजीव कुमार ने नया राशन कार्ड बनवाने और न्यू बाजार निवासी बागबंती ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की मांग रखी। पतराम गेट निवासी अशोक कुमार ने गलत तरीके से दर्ज लोन हटवाने, वार्ड-20 निवासी पवन कुमार ने गली बनवाने और नेताजी नगर निवासी बलवान ने पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायत दी।
विज्ञापन

गांव हालुवास निवासी 80 वर्षीय धन सिंह ने विभागीय पेंशन बढ़वाने, डाबर कॉलोनी निवासी सुशीला ने संपत्ति की प्रॉपर्टी आईडी हस्तांतरित करवाने और बैंक कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा ने खुले सीवरेज होल, उनके ढक्कन और क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली सड़क की समस्या उठाई। इसके अलावा गांव बलियाली निवासी मूल चंद, हरियावास निवासी अमित, न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी किरण, जाटू लुहारी निवासी सीमा रानी, सिवाड़ा निवासी सुनीता, स्थानीय निवासी नीलम तथा कलिंगा निवासी सरिता और सीमा ने फैमिली आईडी की त्रुटियां ठीक करवाने की शिकायतें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाधान संभव न हो तो शिकायतकर्ता को बताएं ठोस कारण
सीटीएम अनिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में लापरवाही न बरती जाए और दोबारा खुली शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि किसी शिकायत का समाधान नीतिगत या अन्य कारणों से संभव नहीं है, तो शिकायतकर्ता को स्पष्ट और ठोस कारण बताया जाए, ताकि उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed