फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sister-in-law, sister-in-law and nephew missing, case registered

Bhiwani News: ननद, भाभी और भतीजा लापता, केस दर्ज

Thu, 06 Feb 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law, sister-in-law and nephew missing, case registered
भिवानी। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में ननद, भाभी के साथ चार साल का भतीजा भी लापता हो गया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों के लापता होने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी और पुत्रवधू एवं चार साल का पौत्र घर से लापता हो गया है। मूल रूप से परिवार उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के एक गांव का रहने वाला है। पिछले आठ साल से वह यहां गांव में रहता आ रहा है। उसने शिकायत में बताया कि गत दो फरवरी को उसकी बेटी, पुत्रवधू और चार साल का पौत्र लापता हो गया। परिजनों ने उनकी हर संभव जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में तीनों के लापता होने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लोहारू क्षेत्र के गांव से विवाहिता लापता, पति ने दर्ज कराई शिकायत

लोहारू। उपमंडल के एक गांव से एक विवाहिता के लापता हो गई। विवाहिता के पति ने लोहारू पुलिस थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि वह खेत में बने मकान में रहता था। सुबह देखा तो उसकी पत्नी घर से गायब थी। आरोप है कि पत्नी अपने साथ गहने और रुपये भी लेकर गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed