{"_id":"683ca95862aca932cc098e8b","slug":"siren-sounded-in-loharus-government-polytechnic-institute-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134875-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोहारू के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बजा सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोहारू के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बजा सायरन
Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
लोहारू। गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार आपदा प्रबंधन को लेकर शनिवार को रानी झांसी लक्ष्मीबाई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान परिसर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल रिहर्सल का आयोजन किया गया। एसडीएम मनोज कुमार दलाल की अध्यक्षता में आयोजित इस मॉक ड्रिल के तहत संस्थान में सायरन बजा तथा बाद में आपदा स्थिति से निपटने के लिए 10 लोगों को आई डमी चोटों के बाद उन्हें एंबुलेंस और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने बताया कि किसी भी आपातकालीन सेवाओं की जांच व गुणवत्ता की परख करना मॉक ड्रिल का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जागरूकता के तौर पर मॉक ड्रिल रिहर्सल की गई। नागरिकों किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी मॉक ड्रिल रिहर्सल के दौरान सिविल डिफेंस में शामिल सभी विभागों से वालंटियर ने बहुत ही अच्छे ढंग से बचाव कार्य किया और अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल रिहर्सल में चिकित्सा स्टाफ की टीम और सब इंस्पेक्टर रोहताश पूनिया, अशोक कुमार, राजेश बिठ्ठन, मा. सतीश, जयवीर गिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, रेडक्रॉस के वालंटियर, विद्यार्थी शामिल रहे।