फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sir, in 20 years neither the sewer line has been laid nor the street has been paved, even going out in the rain is becoming difficult.

Bhiwani News: साहब 20 साल में सीवर लाइन डली न पक्की हुई गली, बारिश में निकलना भी हो रहा दूभर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sir, in 20 years neither the sewer line has been laid nor the street has been paved, even going out in the rain is becoming difficult.
खुला दरबार में अपनी समस्या रखते स्थानीय निवासी। 
भिवानी। डाबर कॉलोनी के लोग 20 साल से पक्की गली और सीवर लाइन का इंतजार कर रहे हैं। बारिश में हालात ऐसे हो जाते हैं कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यह समस्या शनिवार सुबह 11 बजे जीतुवाला श्याम बाग बूस्टर के समीप नगर परिषद द्वारा वार्ड 18 और 19 के लिए लगाए गए खुले दरबार में डाबर कॉलोनी निवासी सुखबीर ने रखी। उनका कहना था कि उनकी गली करीब दो दशक से कच्ची पड़ी है। इसी तरह कृष्ण जांगड़ा ने भी कच्ची गली को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

डाबर कॉलोनी के ही सुरेश शर्मा ने कहा कि उनकी गली इंटरलॉक की तो बन गई लेकिन सीवर लाइन नहीं डाली गई। खुला दरबार तीन घंटे चला और इस दौरान विकास कार्यों से जुड़ी 300 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें स्ट्रीट लाइट, कच्ची गली, सीवर लाइन, पेयजल, कूड़ा उठान और साफ–सफाई प्रमुख रहीं। बड़ी संख्या में शिकायतें वार्ड 18 से आईं। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने आश्वासन दिया कि जून के अंत तक वार्ड 18 की करीब 15 कच्ची गलियों को पक्का कर दिया जाएगा। वहीं कूड़ा उठान को लेकर मौके पर ही कर्मचारियों को हिदायत दी गई और सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया। जिन गलियों में सीवर लाइन नहीं बिछी है उनकी पैमाइश रिपोर्ट संबंधित पार्षदों द्वारा देने की बात कही गई जिसके बाद विभाग के साथ समन्वय कर लाइन डलवाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद शहर के 31 वार्डों में खुला दरबार आयोजित कर रही है। अब तक चार वार्डों में सुनवाई हो चुकी है। रविवार को वार्ड एक और दो में शिविर लगेगा। इन दरबारों में नगर परिषद से संबंधित विकास कार्यों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाबर कॉलोनी में चार दशक से लोगों की मूलभूत सुविधाओं की मांग
जीतुवाला श्यामबाग बूस्टर पर लगे खुले दरबार में पहुंचे सुखबीर, कृष्ण और सुरेश ने बताया कि कच्ची गली और सीवर लाइन उनकी सबसे बड़ी समस्या है। उनका कहना था कि डाबर कॉलोनी के लोग लगभग चार दशक से मूलभूत सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। कई गलियां आज भी कच्ची पड़ी हैं और सीवर लाइन नहीं होने से दूषित पानी खुले में फैल रहा है। इससे बदबू और फिसलन के कारण जीवन दूभर हो जाता है। खुला दरबार में उन्हें जून तक गली पक्की किए जाने का आश्वासन मिला है।

यह बोले वार्ड पार्षद प्रतिनिधि
वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि वार्ड में करीब 90 फीसदी स्ट्रीट लाइट का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ गलियों में लाइट की खराबी का मामला खुले दरबार में उठा जिस पर ठेकेदार को तुरंत बदलाव के निर्देश दिए गए। कूड़े के ढेर हटाने और सफाई व्यवस्था को भी तेजी से दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया। इस वार्ड की लगभग 15 गलियां कच्ची पड़ी हैं जिन्हें जून तक पक्का कराने का आश्वासन चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप दे चुके हैं। अधिकांश समस्याएं वार्ड 18 की ही थीं जिनके समाधान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अगले सप्ताह होगा परशुराम कॉलोनी में गली निर्माण व मंडी टाउनशिप तिकोणा पार्क कार्य का शुभारंभ
खुला दरबार में चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह परशुराम कॉलोनी में गली निर्माण तथा मंडी टाउनशिप के तिकोणा पार्क नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इन कार्यों की शुरुआत विधायक घनश्याम सर्राफ द्वारा की जानी है लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।

कागजों में उलझा गरीबों का आवास, जल्द समाधान का मिला भरोसा
खुला दरबार में जीतुवाला जोहड़ लाइनपार कॉलोनी की कई महिलाएं पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि उनके पास खुद का घर नहीं है आवेदन भी किए हुए हैं लेकिन दस्तावेज अधूरे बताए जाने के कारण लाभ नहीं मिल रहा। कुछ के पास भूमि रजिस्ट्री उपलब्ध नहीं तो कुछ के पुराने कागजात नहीं मिल पा रहे। इस पर चेयरपर्सन भवानी प्रताप ने भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारी दस्तावेजी कमियों को दूर कराकर पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाएंगे।

रेलवे ओवरब्रिज बना लेकिन सर्विस रोड अधूरा
जीतुवाला महापंचायत के संरक्षक रोहताश वर्मा ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज तैयार हो चुका है लेकिन सर्विस रोड अब तक नहीं बनाया गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सीवर लाइन शिफ्ट कर नया मैनहोल तैयार करना है।



वार्ड 18 और 19 के लोगों के लिए जीतुवाला श्याम बाग बूस्टर पर शनिवार सुबह खुला दरबार लगाया गया। इसमें करीब 300 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। स्थानीय निवासियों की गलियों, स्ट्रीट लाइट, सीवर और पेयजल सफाई संबंधी समस्या सुनी गई हैं। अगले तीन से चार माह में सभी गलियों को पक्का करने और सीवर लाइन डालने संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा। खुला दरबार में संबंधित वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों से अपनी गलियों और नगर को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई है। शहर के सुंदरीकरण में आम नागरिक पूरा सहयोग करें। – भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed