फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shruti gets the crown of cabinet minister, development of Bhiwani will get wings

Bhiwani News: श्रुति के सिर सजा कैबिनेट मंत्री का ताज, भिवानी के विकास को लगेगा पंख

Thu, 17 Oct 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 17 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shruti gets the crown of cabinet minister, development of Bhiwani will get wings
किरण के साथ श्रुति चौधरी
जूई। लंबे समय बाद चौ बंसीलाल के गढ़ तोशाम की सत्ता में भागीदारी हुई है। श्रुति चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र के साथ पूरे जिले में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद बलवती हो गई है।
विज्ञापन

श्रुति की मां किरण चौधरी तोशाम से दो दशक से विधायक बनती आ रही हैं। 2005 में चौ सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद किरण हरियाणा की राजनीति में सक्रिय हुई थीं। सुरेंद्र सिंह यहां से विधायक रहते हुए प्रदेश में कृषिमंत्री बने थे। वहीं तोशाम से ही विधायक रहे चौ बंसीलाल सूबे के मुख्यमंत्री बने थे। इसके अलावा तत्कालीन हुडडा सरकार में किरण चौधरी भी तोशाम से विधायक रहते हुए ही प्रदेश में पर्यटन एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मंत्री बनी थीं। अब पहली बार विधायक बनीं किरण की बेटी श्रुति चौधरी कैबिनेट मंत्री बनी हैं। श्रुति को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलना इलाके के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


किरण का बढ़ा कद
भाजपा से राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी का श्रुति की जीत के साथ पहले ही कद बढ़ गया था। अब श्रुति प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में इलाके में विकास की बागडोर अब मां बेटी के हाथों में आ गई है। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ धर्मबीर सिंह के साथ अब किरण और श्रुति भी इलाके के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। ऐसे में उनसे इलाके और प्रदेश की जनता को भी काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिल सकते हैं मंत्रालय
श्रुति चौधरी को कई मंत्रालयों की कमान सौंपी जा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, आबकारी विभाग, वन एवं पर्यटन मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है। इसके अलावा भी कृषि मंत्रालय व अन्य मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्हें मिल सकती है।
ये बोले क्षेत्रवासी

जूई के महेंद्र शर्मा, बृजेश बीडीसी, सुनील स्यामी ने बताया कि 10 साल सत्ता से दूरी ने हलके के विकास की गति को न के बराबर कर दिया था। अब वो समय आ गया है जब तीनों नेता मिलकर समान विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। आने वाला समय सभी के लिए समान अवसर लेकर आएगा।

तोशाम मेरा घर है, अब इसका ऋण अदा करने का समय : श्रुति चौधरी



कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि तोशाम उनका घर है। मतदाताओं ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करना ही हमारा दायित्व होगा। मतदाताओं का ऋण चुकाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ मिलकर विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed