{"_id":"683cadaa28b6979060085e4f","slug":"shrimad-bhagwat-katha-started-with-kalash-yatra-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-134878-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
Mon, 02 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर शोभा यात्रा निकालते विधायक घनश्याम सर्राफ व अन्य श्रद्धालु।
भिवानी। छोटी काशी के नाम से विख्यात भिवानी एक बार फिर आध्यात्मिक रंग में रंग गया, जब नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर शहर के कोने-कोने से श्रद्धालु उमड़ पड़े और पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ गई। यह कथा युवा जागृति एवं एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में बालयोगी महंत चरणदास महाराज के सान्निध्य में करवाई जा रही है।
पुजारी ध्यानदास महाराज ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ, जो कि 7 जून तक चलेगा। इस दौरान सायं 3 से 6 बजे तक कथा व्यास श्रीपाल दास श्रद्धालुओं को संबोधित करते भागवत कथा के महत्व से रूबरू करवाएंगे। रविवार को निकाली गई कलश यात्रा में पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ बतौर मुख्य यजमान पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर पवित्र जल से भरे कलश धारण किए और भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया।
कलश यात्रा हनुमान ढाणी चौक पर स्थित संतोषी माता मंदिर से शुरू होकर हनुमान ढाणी होती हुई मंदिर में संपन्न हुई। कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथा व्यास श्रीपाल दास ने श्रीमद् भागवत के महत्व, धर्म, भक्ति और ज्ञान की महिमा का सुंदर वर्णन किया। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भागवत कथा के माध्यम से ना केवल धर्म और अध्यात्म का प्रचार-प्रसार होगा, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक चेतना का संचार भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक बनते है तथा नगर की धार्मिक पहचान को और भी सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी रमेश सैनी, ओपी नंदवानी, महेंद्र लोहिया, पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार, विधायक के पीए आनंद तंवर, रामू जेवड़ीवाला, विकास काठपालिया, प्रवीण गर्ग मौजूद रहे।