फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shrimad Bhagwat Geeta is not a composition but a valuable work encompassing the meaningful essence of life: Vijay Prabha

श्रीमद्भगवत गीता एक रचना नहीं बल्कि जीवन के सार्थक सार को समेटे बहुमूल्य कृति : विजय प्रभा

Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Geeta is not a composition but a valuable work encompassing the meaningful essence of life: Vijay Prabha
पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती बीईओ विजय प्रभा, प्राचार्या पूनम श्योराण व स्ट
लोहारू। खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने कहा कि श्रीमद्भगवत गीता केवल एक रचना नहीं बल्कि जीवन के सार्थक सार को समेटे एक बहुमूल्य कृति है। इसमें श्लोकों में जीवन का उद्देश्य निहित है और गीता को जीवन में आत्मसात कर हम अपने जीवन को बेहतर बनरा सकते हैं।
विज्ञापन

वे स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित खंड स्तरीय गीता महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ कर रही थी। गीता महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत गीता के अठारह श्लोकों के मधुर उच्चारण से की गई तथा 200 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ श्लोकोच्चारण किया। गीता महोत्सव कार्यक्रम के तहत मॉडल संस्कृति विद्यालय में स्पीच और श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जबकि पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रश्नोत्तरी और संवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्राचार्य पूनम श्योराण ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का खंड स्तरीय आयोजन यहां हो रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्था कमल शर्मा विज्ञान अध्यापक तथा मंच संचालन राजीव वत्स ने किया। नोडल अधिकारी संस्कृत प्रवक्ता नीलम देवी और संस्कृत अध्यापक विकास गजराज की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुनीता रानी, बबिता, सुमित कुमार, राजेश कुमारी, मुकेश धानिया, सुरेश कुमार, अनिल सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
कमल शर्मा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा समूह 6 से 8 में प्रथम स्थान जीएमएस ढाणी श्यामा, द्वितीय स्थान स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तृतीय स्थान पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्राप्त किया। कक्षा समूह 9 से 12 में प्रथम स्थान पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लोहारू द्वितीय स्थान गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोहारू तृतीय स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघानी ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में रितिका ठुकराल पब्लिक स्कूल लोहारू ने प्रथम स्थान, निशा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोहांसड़ा द्वितीय स्थान तथा भावना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिगनाउ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण कक्षा समूह 6 से 8 में प्रथम स्थान सौरव राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी श्यामा, द्वितीय ज्योति राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुढे़डा तथा तृतीय स्थान सिमरन पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारू ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed