फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shreya Sharma included in the list of the world's top 2 percent of scientists

Bhiwani News: विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुईं श्रेया शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Shreya Sharma included in the list of the world's top 2 percent of scientists
श्रेया शर्मा।
भिवानी। जिले की बेटी श्रेया शर्मा का नाम अक्तूबर में विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुआ है। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी है।
विज्ञापन

श्रेया ने विज्ञान संकाय से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद इसी विषय में एमएससी और पीएचडी की। उन्होंने पीएचडी निर्धारित न्यूनतम तीन वर्ष की अवधि में पूरी की। पीएचडी के बाद श्रेया को यूरोप में पोस्टडॉक्टोरल अनुसंधान का अवसर मिला। वहां वैज्ञानिक के रूप में काम करते हुए उन्होंने अपने शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों के डेटाबेस में उनका नाम शामिल होना उनकी शोध उपलब्धियों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed