{"_id":"a4613bf8a394915d0ead9ce468dc5511","slug":"showered-bullets-entered-the-house-on-the-mining-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर खनन ठेकेदार पर बरसाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस कर खनन ठेकेदार पर बरसाई गोलियां
भिवानी
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसी कॉलोनी में घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने क्रेशर मालिक (खनन ठेकेदार) को गोली मार दी। ठेकेदार को गंभीर हालत में दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजन ठेकेदार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल लेकर गए।
जानकारी के अनुसार शहर की एमसी कॉलोनी निवासी खनन ठेकेदार जगदीश पहल के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। ठेकेदार पर पांच गोलियां बरसाई गई जिनमें से उसे तीन गोलियां लगी। तीन गोलियाें में दो पेट में और एक हाथ में लगी। परिजन उसे गंभीर हालत में दादरी के सरकारी अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
सुबह करीब साढ़े चार बजे की है घटना
परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर ठेकेदार जगदीश की पत्नी उर्मिला बाहर आई। बतौर ठेकेदार की पत्नी दरवाजे पर खड़े दो युवकों ने कहा कि गुड़गांव से प्रदीप नामक व्यक्ति ने उनको ठेकेदार जगदीश से मिलने के लिए भेजा है। जब ठेकेदार उठकर बाहर आए और बोले कि दूसरे दरवाजे पर आ जाओ। वे दूसरे दरवाजे पर गए और जैसे ही ठेकेदार ने दरवाजा खोला एक युवक ने उस पर गोलियां दाग दी। खून से लथपथ ठेकेदार जगदीश वहीं गिर गया। हमलावर फरार हो गए। ठेकेदार की पत्नी ने बताया कि बड़ी कार में सवार होकर युवक आए थे। गाड़ी का नाम वह नहीं जानती।
विज्ञापन
किसी से कोई दुश्मनी नहीं है
घायल ठेकेदार के भतीजे महेश ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। किसी से कोई लेनदेन का मामला भी नहीं था। वह अपने गांव दातौली में रहते हैं सुबह ही उनको घटना के बारे में पता चला। डीएसपी रमेश कुमार ने बताया शहर पुलिस ने ठेकेदार पर गोली चलाने के मामले में दो अज्ञात व्यक्तियोें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल ठेकेदार जगदीश पहल के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस बयान में जगदीश ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। परिजनों ने भी रंजिश की किसी बात से इंकार किया है। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित एक बैंक के सीसीटीवी कैमरे से घटनाक्रम की फुटेज ली जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाने में
पुलिस को मदद मिलेगी।
ठेेकेदार के मोबाइल की कॉल डिटेल ले रही पुलिस
डीएसपी ने बताया कि जगदीश पहल द्वारा रंजिश से इंकार करने पर पुलिस ने जगदीश के मोबाइल की कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स के आधार पर ही बैकग्राउंड का पता चलने की उम्मीद है। डीएसपी के अनुसार जगदीश पहल ने 2013 में अटेला पहाड़ का भी ठेका लिया था। ऐसे में पुलिस इसे भी घटना से जोड़कर जांच कर रही है। इस समय ठेकेदार जगदीश पहल के पास राजस्थान व बूरा खेड़ी में पहाड़ के ठेके हैं।
एसपी ने लिया जायजा
एसपी सतेंद्र गुप्ता ने सोमवार सवेरे करीब साढे़ नौ बजे घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में शहर पुलिस थाने आकर निचले स्तर के अधिकारियों को घटना की त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के भी निर्देश दिए, ताकि घटना का पर्दाफाश हो सके। पुलिस कप्तान के निर्देश पर शहर पुलिस ने प्रदीप व दो अज्ञात लोगोें के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।