फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shouting slogans outside Sai Hostel, submitted memorandum

Bhiwani News: साई हॉस्टल के बाहर नारेबाजी कर जताया रोष, ज्ञापन सौंपा

Fri, 07 Apr 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shouting slogans outside Sai Hostel, submitted memorandum
भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी में कभी ओलंपिक, कभी एशियन, कभी कॉमनवेल्थ और अब हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन नीतू की जीत का खुमार भी नहीं उतरा था कि खेल विभाग ने भिवानी साई सेंटर से बॉक्सिंग को खत्म करने की तैयारी कर दी। भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से जारी किए गए पत्र के बाद न केवल भिवानी के खिलाड़ियों, बल्कि कोच व खेल प्रेमियों में भी रोष है।
विज्ञापन

भिवानी साई सेंटर से बॉक्सिंग खेल को हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को भिवानी बॉक्सिंग क्लब के प्रधान कमल सिंह के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने स्थानीय साई हॉस्टल के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद सांई इंचार्ज कुलदीप सिंह के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री व खेल मंत्री और भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह को ज्ञापन भेज इस फैसले को वापिस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कमल प्रधान ने कहा कि भिवानी में 1985 में स्थापित साई सेंटर के खिलाड़ियों ने 15 ओलंपिक व 400 से ज्यादा अंतर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक दिलाए हैं। यही वजह है कि भिवानी को मिनी क्यूबा कहा जाता है। कोच नवीन बल्हारा ने कहा कि भिवानी साई होस्ट के खिलाड़ियों ने देश भर मेें मिनी क्यूबा की पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि यहीं से विजेन्द्र बॉक्सर निकले हैं। ऐसे में यहां से बॉक्सिंग को खत्म नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा बॉक्सर सोनिका, नीशू व दीपिका ने बताया कि बॉक्सिंग को खत्म किया तो भिवानी के खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक कदम होगा। इस मौके पर खिलाड़ी नवीन फ्रूटी व मोहित ने कहा कि किसी भी कीमत पर साई हॉस्टल से बॉक्सिंग खेल को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, युवा कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देशमुख दादरवाल, बलवान प्रधान, समेर घणघस, जगदीश कोच, मनजीत कोच, महेश बॉक्सर, सोनू बॉक्सर, प्रिया, सोनिका, दीपिका, लक्ष्मी, पुनीत, हितेश, नीरज, हर्ष, सुबेदार लक्ष्मण सिंह, लीलाराम, दर्शन लाल, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह, चमन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed