फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shortage of teachers in Haryana will be filled soon: Education Minister

हरियाणा में अध्यापकों की कमी जल्द पूरी की जाएगी : शिक्षा मंत्री

Thu, 25 Jul 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 25 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers in Haryana will be filled soon: Education Minister
पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण का रिबन काटकर शुभारंभ करती  
भिवानी। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि हरियाणा में अध्यापकों की कमी जल्द पूरी की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में एक विशेष अभियान चलाकर बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के तहत गठित स्कूल प्रबंधन कमेटियों के माध्यम से शिक्षा के स्तर पर को ऊंचा उठाने की पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन

वीरवार को शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने भिवानी के पंचायत भवन में जिलास्तरीय स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक ली। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई पहल के तहत हर स्कूल में गठित स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों से जुड़े परिवारों, अभिभावकों व अध्यापकों से बातचीत कर शिक्षा में क्या गुणात्मक सुधार किए जा सकते है। इसको लेकर विचार जाने जा रहे रहे है। साथ ही 2014 से लेकर 2024 के बीच शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलाव के आंकड़े भी जुटाए जा रहे है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा हरियाणा प्रदेश में करीब 14,500 स्कूल है। इनमें अध्यापकों की कमी को दूर करने के लिए तेजी से भर्ती प्रक्रिया चलाई गई है। एसएससी व एचकेआरएम के तहत अध्यापकों की भर्ती की जा रही है, जिन स्कूलों की जर्जर व्यवस्था है, उन स्कूलों के नए भवनों का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदेश के 125 स्कूलों के नए भवनों का शिलान्यास करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस द्वारा चलाई गई यात्रा के मुद्दे पर पूछे गए सवाल में कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में संविधान तोड़ने व आरक्षण खत्म करने की बात कहकर जनता को बहकाने का काम किया था, परंतु अब जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed