{"_id":"60ad48c68ebc3e24441fbebd","slug":"shopkeeper-shops-open-officer-closed-bhiwani-news-rtk6100486151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने दुकानों में जाकर ग्राहकों को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने दुकानों में जाकर ग्राहकों को निकाला बाहर
विज्ञापन
भिवानी। सरकार की सख्त हिदायतों को शहर के दुकानदार बहुत हल्के में ले रहे हैं। मंगलवार को सम-विषम नियम की दुकानदारों ने जमकर धज्जियां उड़ाई। हालात इस कदर खराब थे कि एसडीएम संदीप अग्रवाल और डीएसपी वीरेंद्र सिंह को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने दुकानों में घुसकर ग्राहकों को वहां से खदेड़ा।
सरकार ने लॉकडाउन तो एक सप्ताह का बढ़ा दिया और लोगों की सहूलियत के लिए उसमें कुछ छूट दी। इसके तहत सुबह सात से 12 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति है वह भी सम-विषम नियम के तहत। मंगलवार को विषम नंबर की दुकानें खुलनी थी। मगर बाजार में किसी ने अपनी दुकानें बंद नहीं रखी। जायजा लेने बाजार पहुंचे एसडीएम और डीएसपी ने हालात देखे तो वे खुद सम नंबर की दुकानों में गए। वहां बैठे ग्राहकों को दुकानों से बाहर निकाला। साथ ही दुकानदारों से कहा कि ये उनके लिए अंतिम चेतावनी है। अगर फिर से किसी ने नियम तोड़े तो उनको बख्शा नहीं जाएगा।
अव्यवस्थों का शिकार हुए जिम्मेदार अधिकारी
लॉकडाउन के दौरान नियमों का पालन कराना प्रशासनिक अधिकारियों का काम है। मगर बाजारों में पूरी तरह अव्यवस्था का आलम है। मंगलवार को व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर थी, वे ही अव्यवस्था के शिकार हो गए। हुआ यह कि एसडीएम संदीप अग्रवाल और डीएसपी वीरेंद्र सिंह मंगलवार को बाजार का दौरा करने निकले थे। बाजार में बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण सराय चौपटा के बाद दोनों ही अधिकारियों की गाड़ियां जाम में फंस गई। काफी देर प्रयास के बाद भी जब जाम नहीं खुला तो दोनों ही अधिकारी पैदल वहां से चल पड़े। उसके बाद उन्होंने बाजारों में दुकानों का जायजा लिया।