{"_id":"606a01458ebc3e5916635dbf","slug":"shopkeeper-shoot-admit-in-hospital-police-case-file-bhiwani-news-rtk6029593200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकोड़े की दुकान संचालक को बाइक सवारों ने मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकोड़े की दुकान संचालक को बाइक सवारों ने मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
भिवानी। दिनोद रोड जीतुवाला रेलवे फाटक के समीप शराब ठेके के पास एक पकोड़े की दुकान संचालक को दो बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली युवक की जांघ में लगी। वारदात रविवार शाम करीब पौने पांच बजे की है। वारदात की सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस, टीआईटी व अनाज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायल युवक को तुरंत जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई।
जीतुवाला क्षेत्रवासी 22 वर्षीय पंकज दिनोद रोड पर शराब ठेके के पास ही पकोड़े व अंडे की दुकान चलाता है। रोजाना की तरह पंकज रविवार को भी अपनी दुकान पर बैठा था। रविवार शाम करीब पौने पांच बजे बाइक सवार दो युवक आए और पंकज पर गोली चला दी। अचानक गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम उठे और किसी को कुछ समझ नहीं आया। पंकज की जांघ में गोली लगने के बाद वह नीचे गिर गया। उसे बेसुध हालत में देख लोग उसके पास पहुंचे, तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घायल को उपचार के लिए तुरंत आपातकालीन विभाग लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पंकज जीतुवाला क्षेत्र में ही रहता है। वह अपनी मां व छोटे भाई के साथ रहता है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों का कहना है कि पंकज की किसी के साथ कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। पंकज शादीशुदा है और करीब दस दिन पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ है। घायल अवस्था में पंकज को भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
मौके पर पहुंचे बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मौके का मुआयना किया है। पुलिस को मौके से गोली का एक राउंड बरामद हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है, घायल युवक के बयान दर्ज किए जाने के बाद इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।