फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shopkeeper, extortion, police case file

जेल में अपने साथियों का खर्चा पहुंचाने के लिए मांगी थी व्यापारी से रंगदारी

Tue, 06 Apr 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper, extortion, police case file
तोशाम। समीर व उसके साथी ने जेल में अपने साथियों को खर्चा पहुंचाने के लिए रंगदारी मांगी थी। यह खुलासा पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी ने किया है। व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने के मामले में रविवार देर रात गिरफ्तार आरोपी को तोशाम पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाने का दावा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

मालूम होगा कि रविवार को एक व्यापारी से 30 लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया था। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी समीर ने पुलिस को बताया कि वे दोनों साथ थे। उसके साथी सुनील ने उसके फोन से रंगदारी मांगी थी। उनके दूसरे साथी जेल में हैं, उनका खर्चा पहुंचाना पड़ता है। तोशाम के एक दुकानदार द्वारा इस संबंध में पुलिस को शिकायत कर मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी जयसिंह यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी समीर को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जल्दी ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed