फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shopekeeper died in accident

कैंटर ने ले ली दुकानदार की जान

Wed, 26 Feb 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 26 Feb 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
shopekeeper died in accident

खरक गांव के पास कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार एक दुकानदार की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चलक मौके से फरार हो गया। दुकान की मौत के शोक में भिवानी के हांसी गेट मार्केट के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हादसा बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे हुआ। खरक वासी करीब 32 वर्षीय ईश्वर उर्फ मोनू की हांसी गेट स्थित बागड़ी मार्केट में कपड़ों की दुकान है। वह सुबह घर से दुकान के लिए निकला। जब वह गांव खरक की सीमा से निकला ही था कि एक कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। इसके बाद कैंटर ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद कैंटर चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़ वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। सूचना पर खरक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अंतिम संस्कार के लिए सामान्य अस्पताललाई। हादसे की सूचना जैसे ही हांसी गेट मार्केट में पहुंची, मार्केट के अधिकतर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और सामान्य अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिय।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता धर्म सिंह के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। मामले की जांच कर रहे खरक चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने कहा कि कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed