{"_id":"609ac71d8ebc3e86a7194fe5","slug":"shop-closed-by-police-shopkeeper-protest-demanding-bhiwani-news-rtk6080911174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने समय से पहले बंद कराई किराना की दुकान, भड़के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने समय से पहले बंद कराई किराना की दुकान, भड़के दुकानदार
विज्ञापन
भिवानी। लॉकडाउन में भले ही किराना दुकानें सुबह नौ से छह बजे तक खोलने का प्रावधान जिले में हो मगर भिवानी पुलिस अपना ही समय तय कर रही है। पुलिस ने पतराम गेट और जैन चौक क्षेत्र में दोपहर एक बजे ही किराना दुकानों को जबरन बंद करवा दिया। कुछ दुकानदारों के साथ धक्कामुक्की की गई। पुलिस की कार्रवाई से खफा दुकानदारों ने नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस का ये ही रवैया रहा तो वे लॉकडाउन के दौरान अपनी दुकानों को पूर्णत: ही बंद कर देंगे। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि किराना दुकानें शाम छह बजे तक खुलेंगी।
पिछले लॉकडाउन की तरह इस बार भी लॉकडाउन में दुकानें खुलने को लेकर स्पष्ट निर्देश न होने के चक्कर में पुलिस और दुकानदारों में असमंजस की स्थिति बनी है। किराना दुकानदार दुकानें खोल रहे और पुलिस उन्हें जबरन बंद करवा रही है। मंगलवार को ऐसा ही नजारा पहले जैन चौक और फिर पतराम गेट क्षेत्र में देखा गया। जहां पुलिस कर्मचारियों ने जबरन किराना दुकानें बंद करवा दी और एक जगह तो दुकानदार को ही अपने साथ ले गई। दुकानदार कहते रहे कि हमें छह बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति है मगर पुलिस कर्मियों ने कहा कि सिर्फ 11 बजे तक ही दुकानें खोलने का प्रावधान है।
नारेबाजी कर जताया रोष
पतराम गेट पर पुलिस ने जब जबरन दुकानें बंद करवाई तो इससे दुकानदार खफा हो गए और एकत्रित होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा ही हाल रहा तो वे लॉकडाउन के दौरान दुकानें ही नहीं खोलेंगे। इसकी वजह से जो नुकसान होगा, उसके लिए पुलिस प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। लॉकडाउन में किराना दुकानें खुल रही है तो लोगों के समक्ष खाद्य सामग्री की समस्या नहीं आ रही।
विज्ञापन
दुकानें खोलने के लिए दुकानदार भी अपना रहे नए-नए हथकंडे
लॉकडाउन में दुकानदार भी अपनी दुकानें खोलने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे है। बीड़ी, सिगरेट और जनरल स्टोर दुकानदार अपनी दुकानें खोलने के लिए दुकानों के बाहर परचून का थोड़ा बहुत सामान रख रहे है। जूस बेचने वाले अपनी दुकानों के बाहर फल रखकर फलों की ही बिक्री दिखा रहे है। हलवाई अपनी दुकानों के बाहर दूध के कैरेट रखकर दुकानें खोल रहे है।
वर्जन:::
थाने-चौकियों में पुलिस के पास दुकानें खोलने को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं है। जिस कारण विवाद की स्थिति बनी है। किराना दुकानें शाम छह बजे तक खोलने का प्रावधान है, मगर पुलिस जबरन दोपहर 12 बजे, एक बजे ही बंद करवा रही है। पुलिसकर्मी किसी की सुनते भी नहीं। इस बारे में मैंने उच्च अधिकारियों से भी बात की मगर पीसीआर, राइडर कर्मी किसी की सुनते ही नहीं।
- भानुप्रकाश, प्रधान नगर व्यापार मंडल
वर्जन:::
मंगलवार को जैन चौक में दोपहर एक बजे पीसीआर पर सवार पुलिसकर्मियों ने जबरन किराना की सारी दुकानें बंद करवा दी। पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि किराना दुकानें खुलने का समय सुबह सात से 11 बजे तक तय है जबकि जिला प्रशासन ने उन्हें शाम छह बजे तक दुकानें खोलने की बात कही थी। इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए जाने चाहिए।
- गिरधारी लाल, प्रधान किराना कमेटी
वर्जन:::
किराना दुकानें शाम छह बजे तक खोली जा सकती है। कोई अपनी मर्जी से पहले बंद करना चाहे तो अलग बात है। पहले बंद करवाने के संबंध में मेरे पास शिकायत आई थी। अब स्थिति स्पष्ट कर दी है। वो शायद किसी अन्य जगह की गाइडलाइन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक