फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   She murdered her husband along with her lover.

Bhiwani News: प्रेमी संग मिलकर पति की कर दी थी हत्या

Sat, 20 Jul 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
She murdered her husband along with her lover.
पकड़ा गया आरोपी ।
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने पति अर्पित की हत्या करने के मामले में महिला के प्रेमी को मानेसर से गिरफ्तार किया है। पति की हत्या करने वाली महिला को शहर थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। महिला के प्रेमी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि हत्या के दौरान उसने गला दबाया था, जबकि उसकी प्रेमिका ने अपने पति के पैर पकड़े थे। जिसके बाद उसका सिर दीवार में दे मारा था, ताकि उसे स्वाभाविक मौत दिखाया जा सके।
विज्ञापन

परिजन भी उसका दाह संस्कार करने उसे श्मशान भूमि में ले गए थे, जहां से एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का राज खुला। भिवानी की कृपा राम गली निवासी 24 वर्षीय अर्पित अपनी पत्नी सविता व मां संतोष के साथ किराये के मकान में रहता था। पांच मई की रात को अर्पित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उसे श्मशान घाट ले गए थे।
विज्ञापन

मृतक युवक की मां संतोष ने शहर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया तो चिकित्सक ने हत्या की पुष्टि कर दी। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। अर्पित की पत्नी सविता गर्भवती थी, पति की मौत के बाद उसकी डिलीवरी हुई थी। पुलिस हत्याकांड में शामिल सविता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद हत्या में शामिल प्रेमी को शहर थाना पुलिस ने मानेसर से बिहार निवासी लल्लू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद कई शहरों में चलाया ई-रिक्शा
पुलिस के सामने हत्या की वारदात कबूल करने के साथ ही लल्लू ने बताया कि वह यहां से भाग गया था। इसके बाद उसने कई शहरों में ई रिक्शा चलाया। वह भिवानी में भी ई रिक्शा चलाता था। करीब डेढ़ साल से अर्पित की पत्नी सविता के साथ उसका प्रेम प्रसंंग चल रहा था। हत्या की रात भी सविता ने लल्लू को घर बुलाया था। इसका उसके पति अर्पित ने विरोध किया तो उसे मौत के घाट उतारने की साजिश दोनों ने रची और उसे मारने के लिए लल्लू ने अर्पित का गला घोंट दिया। इस दौरान सविता पति को पैरों से कसकर पकड़े हुए थी। पोस्टमार्टम कराने पर हत्या की बात सामने आई थी।

शहर थाना पुलिस ने अर्पित हत्याकांड में महिला सविता के प्रेमी लल्लू को मानेसर से गिरफ्तार किया है। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयोग मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मृतक अर्पित की पत्नी सविता और लल्लू का पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंंग चल रहा था। इसी के चलते दोनों ने मिलकर गला घोंटकर अर्पित की घर पर ही रात को हत्या की थी। हत्या आरोपी लल्लू को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी पत्नी सविता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
-सत्यनारायण, एसएचओ, शहर थाना पुलिस, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article