फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sharp weapons and firing on old dispute in village Dinod, two youths injured

Bhiwani News: गांव दिनोद में पुराने विवाद को लेकर चले धारदार हथियार और फायरिंग, दो युवक जख्मी

Sat, 06 May 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sharp weapons and firing on old dispute in village Dinod, two youths injured
भिवानी। जिले के गांव दिनोद में शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे दो युवकों पर पुराने विवाद के चलते पांच गाड़ियों में सवार होकर आए 15 से 20 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक को गोली है और एक युवक तेजधार हथियार लगने से घायल हो गया। मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। गंभीर रूप से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

गांव में भी वारदात के बाद तनाव का माहौल बना है। अस्पताल में सदर एसएचओ रमेश चंद्र अपनी टीम के साथ पहुंचे। गांव दिनोद में शनिवार देर शाम पुराने विवाद को लेकर पांच गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने गांव दिनोद निवासी प्रद्युमन उर्फ कन्नू (23) और राधेश्याम पर हमला कर दिया। हमलावर तेजधार हथियारों के साथ पिस्तौल भी लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने चिल्लाने का शोर सुना तो वहां महिलाएं पहुंचीं। लेकिन इसी बीच हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर डाली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गत चार फरवरी को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रद्युमन पहले शराब ठेकेदारी का काम करता था। वहीं दूसरे शराब ठेकेदार के साथ उसका विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उस पर शनिवार को भी जानलेवा हमला हुआ। प्रद्युमन के सिर और पैर में गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने प्रद्युमन के पैर में गोली मार दी है। परिजन लहूलुहान हालत में प्रद्युमन और एक अन्य घायल राधेश्याम को लेकर अस्पताल पहुंचे। वारदात के बाद सदर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गोली चलने की पुष्टि के लिए आसपास का इलाका में भी छानबीन शुरू कर दी।
घायलों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र आपात विभाग में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि प्रद्युमन दो भाई हैं। उसका बड़ा भाई सतेंद्र है। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों भाई अविवाहित हैं और अपनी मां के साथ खेतीबाड़ी करते हैं।

हमारे पास गांव दिनोद में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। इस विवाद में एक पक्ष के प्रद्युमन और राधेश्याम को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- रमेशचंद्र एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed