{"_id":"5d5af1038ebc3e89ee73bfe8","slug":"shabby-road-bhiwani-news-rtk51264561","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन को फटकार लगा विधायक बोले- सात दिन में सड़क नहीं बनी तो करा दूंगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन को फटकार लगा विधायक बोले- सात दिन में सड़क नहीं बनी तो करा दूंगा सस्पेंड
विज्ञापन
14ए तोशाम बाईपास स्थित डाबर कॉलोनी खस्ता हाल मार्ग के रूके कार्य को लेकर ठेकेदार व अधिकारियों से उ?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम बाईपास का डाबर कॉलोनी का खस्ताहाल मार्ग सोमवार को लोगों के लिए आफत बना। यहां एक बुजुर्ग शिक्षक का निधन होने पर अर्थी ले जाने के लिए भी रास्ता नहीं था। ऐसे में ट्रैक्टर से अर्थी को रामबाग तक पहुंचाया गया। वहीं दिनभर वाहन मार्ग पर फंसते रहे। जिन्हें जेसीबी से निकाला गया। सूचना पर विधायक घनश्याम सर्राफ मौके पर पहुंचे और एक्सईएन को फटकार लगाते हुए अल्टीमेटम दिया कि सात दिन में मार्ग वाहन चलने लायक नहीं बनाया तो वे सीएम से बात कर सस्पेंड करा देंगे। साथ ही ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी। इसके बाद हरकत में आए ठेकेदार व विभाग अधिकारियों ने मार्ग के दोनों ओर से और बीच से निकलने वाले दो मार्गों को बंद करवा दिया ताकि अन्य वाहन यहां न फंसे।
आठ मार्च से तोशाम बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। डाबर कॉलोनी के पास करीब 1400 मीटर का टुकड़ा अभी भी लंबित है और यह लोगों के लिए परेशानी बना है। यहां निर्माण के लिए एक फीट तक खुदाई की गई। जिसमें पानी भरने से अब कीचड़ बना हुआ है। अब बारिश के कारण गड्ढे तीन-तीन फीट तक गहरे हो गए है। यह मुख्य मार्ग है और हर रोज यहां से करीब 30 हजार वाहन गुजरते है। अब यहां वाहन धंस रहे है। लोग सब जगह शिकायत कर चुके है। ट्वीट कर भी सीएम को शिकायत दी गई।
ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की दी चेतावनी
सोमवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे विधायक घनश्याम सर्राफ अधिकारियों को साथ लेकर तोशाम बाईपास (डाबर कॉलोनी) के पास पहुंचे। वहां बदहाल सड़क का निरीक्षण किया। यहां एक्सईएन बीएंडआर कृष्ण कुमार से कहा कि सात दिन में मार्ग वाहन चलने लायक नहीं बना तो आठवें दिन मुख्यमंत्री से बात करके सस्पेंड करा दूंगा। साथ ही ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी। कार्यकारी अभियंता व ठेकेदार ने समयावधि में कार्य पूरा करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने वहां पर मौजूद लोगों से कहा कि वे पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से मिलकर अभी सडक को क्रास करने वाली पाइप लाइन को जुड़वा लें। खासकर एक गली से दूसरे गली में ज्वाइंट को अभी से तैयार करवाए। इसी तरह सीवर की लाइन भी अभी दुरुस्त करवा लें ताकि बाद में सड़क तोड़ने जैसी समस्याएं न आए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया और उनको पाइप लाइनों के जोड़ मिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पार्षद पति सुभाष तंवर ने बताया कि इस मामले में अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही है। ठेकेदार जानबूझकर ढिलाई बरत रहा है।
इलाके के लोगों ने उनको सूचना दी थी कि तोशाम बाईपास पर सड़क निर्माण में ढिलाई बरती जा रही है। निम्र स्तर की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण किया तो अनियमितताएं मिली है। सड़क के निर्माण के लिए सात दिन का समय दिया है। अगर निर्धारित समयावधि में कार्य नहीं होता तो अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक घनश्याम सर्राफा
सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है और मेटेरियल भी सड़क पर डाला हुआ है। बारिश आने के कारण यहां जलभराव हो गया। जिस कारण व्यवस्था बिगड़ी। यहां वाहनों की आवाजाही भी ज्यादा है। सात दिन की बात विधायक ने कही है तो हम निर्धारित समयावधि में चलने लायक रास्ता तैयार करवा देंगे। कृष्ण कुमार, एक्सईएन
बीएंडआर