फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sewerage line will be laid afresh in Anaj Mandi after 58 years, depth will be 12 feet instead of 25

Bhiwani News: अनाज मंडी में 58 साल बाद नए सिरे से डाली जाएगी सीवरेज लाइन, 25 की जगह 12 फुट होगी गहराई

Tue, 19 Dec 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sewerage line will be laid afresh in Anaj Mandi after 58 years, depth will be 12 feet instead of 25
भिवानी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की अनाज मंंडी में 58 साल बाद अब 25 फुट गहरी नहीं सिर्फ 12 फुट नीचे तक नए सिरे से सीवरेज लाइन डाली जाएगी। जिसके लिए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड ने कंस्ट्रक्शन एजेंसी को काम अलाट कर दिया है। कंस्ट्रक्शन एजेंसी अनाज मंडी की स्थापना के समय डाली गई पुरानी सीवर लाइन को ध्वस्त कर करीब सवा तीन करोड़ के बजट से उसकी जगह छह माह के दौरान 1200 मीटर दायरे में नई सीवर लाइन डालेगी। जिससे सीवरेज के पानी के साथ ही बारिश के पानी की भी डिस्पोजल तक निकासी हो पाएगी।
भिवानी की नई अनाज मंडी करीब 1965 में अस्तित्व में आई थी, हालांकि इसे विकसित काफी सालों बाद किया गया। फिलहाल अनाज मंडी में 151 आढ़त की दुकानें हैं जबकि जिले भर के 45 हजार से अधिक किसानों की फसल खरीद का भी यह मुख्य केंद्र है। सीजन में यहां किसानों की फसल के लिए करीब दो माह तक काम चलता है। ऐसे में करीब छह दशक पुरानी होने जा रही सीवर लाइन कई जगह से स्थायी तौर पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसे मरम्मत कराकर चालू कराने का भी हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड ने प्रयास किया। मगर लाखों का बजट खर्च किए जाने के बाद भी पुरानी सीवर लाइन ने ठीक से काम नहीं किया।
विज्ञापन

इसके बाद अनाज मंडी में नए सिरे से सीवरेज लाइन डालने का हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों ने खाका तैयार किया। जिसके बाद करीब 16 एकड़ दायरे में फैली अनाज मंडी में पुराने सीवरेज सिस्टम को हमेशा के लिए बंद करने और इसकी जगह नए सीवरेज सिस्टम डालने का ब्लू प्रिंट तैयार किया। जिसमें अनाज मंडी के अंदर करीब 1200 मीटर दायरे में नई सीवर लाइन डालने का मसौदा रखा गया। जिस पर सरकार से करीब सवा तीन करोड़ का बजट मंजूर हुआ। जिसके बाद अधिकारियों ने इसके टेंडर कराकर अब वर्क अलॉट कर दिया है। इसी साल के अंतिम सप्ताह तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले थे आठ इंची अब 12 इंची सीवर पाइप डाले जाएंगे
जिस समय भिवानी जिला मुख्यालय की अनाज मंडी विकसित हुई। उस समय आठ इंची पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन अब 12 इंची पाइप डाला जाएगा। पुरानी सीवर लाइन करीब 25 फुट तक गहराई में डाली गई थी। लेकिन अब 10 फुट भूमिगत जलस्तर ऊपर आ चुका है। इतनी गहराई तक खोदाई कर सीवर लाइन डालना संभव नहीं है। इसलिए अधिकारियों ने 12 फुट गहराई पर ही सीवर लाइन डालने की योजना बनाई है।


मंडी के डिस्पोजल से जुड़ेगी मुख्य सीवर लाइन
अनाज मंडी के सामने ही मंडी का डिस्पोजल भी बना हुआ है। मंडी की मुख्य सीवर लाइन को डिस्पोजल तक सड़क क्राॅसिंग की परमिशन लेकर जोड़ा जाएगा। डिस्पोजल से दादरी रोड के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहले से ही कनेक्टिविटी दी हुई है और यह लाइन भी चालू है।

शहर की अनाज मंडी की सीवर लाइन काफी पुरानी होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। मंडी के व्यापारियों की प्रमुख मांग थी कि मंडी में नई सीवर लाइन डाली जाए। इसी को लेकर मंडी में सीवरेज लाइन के मसौदे को सरकार से मंजूरी दिलाकर इसे अब जल्द तैयार करा दिया जाएगा। जिला मुख्यालय की मंडी व्यापारियों के साथ-साथ जिले भर के किसानों के लिए मुख्य व्यवसायिक केंद्र भी है। इसलिए यहां जरूरी सुविधाएं जुटाने में सरकार बजट की कोई कमी नहीं रहने देगी।

-घनश्याम सर्राफ, भाजपा विधायक, भिवानी।



जिला मुख्यालय की मंडी में करीब 1200 मीटर दायरे में नया सीवरेज सिस्टम डाला जाएगा। इसे डिस्पोजल से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कंस्ट्रक्शन एजेंसी को काम अलाॅट किया जा चुका है। छह माह की अवधि में ये कार्य पूरा करा दिया जाएगा। नया सीवरेज सिस्टम पुराने सीवरेज सिस्टम से कहीं अधिक विकसित और मजबूत होगा। मंडी का पुराना सीवरेज बंद कर दिया जाएगा।
-विकास गुप्ता, एसडीओ, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article