फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sewer system will be built in ten big villages under Mahagram scheme, tender process started

Bhiwani News: महाग्राम योजना के तहत दस बड़े गांवों में बनेगा सीवर सिस्टम, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू

Fri, 29 Nov 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sewer system will be built in ten big villages under Mahagram scheme, tender process started
गांव बापोड़ा का मुख्य गेट। 
भिवानी। अब महाग्राम योजना के तहत जिले के दस बड़े गांवों में जल्द ही खुद का सीवरेज सिस्टम और पेयजल लाइनों का ढांचा मजबूत होगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

दिसंबर तक गांव धनाना में 70 करोड़ के बजट से सीवर और पेयजल लाइन डालने का वर्क ऑर्डर भी जारी कर काम शुरू करा दिया जाएगा। इतना ही नहीं गांव तिगड़ाना, बामला, खरक कलां में भी सीवर और पानी की लाइनों के एस्टीमेट तैयार हो चुके हैं। वहीं गांव कलिंगा में अभी तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पंचायती भूमि मुहैया नहीं कराई गई है। इसी तरह गांव बापोड़ा में भी सीवर और पानी की लाइनों के टेंडर कराए गए हैं, जबकि गांव दिनोद और देवसर, चांग में भी एस्टीमेट तैयार कर टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

भिवानी जिले में मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप दस हजार से अधिक की आबादी वाले बड़े गांवों को महाग्राम योजना में शामिल किया गया है। पहले चरण में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने डिविजन नंबर एक और डिविजन नंबर दो में आने वाले करीब दस गांवों में सीवर और पानी की लाइन डालने का खाका तैयार किया है। प्रत्येक गांव में सीवर और पानी की लाइन डालने में विभाग करीब 50 से 60 करोड़ रुपये का बजट खर्च करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के इन बड़े गांवों में दो से तीन ग्राम पंचायतें अस्तित्व में हैं। इन गांवों की आबादी ज्यादा होने की वजह से गांव में गंदे पानी की निकासी और पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करना भी बड़ी चुनौती है। ऐसे में महाग्राम योजना के तहत इन गांवों में गलियों के अंदर सीवर लाइन और पानी की नई लाइनें डाली जाएंगी।
गांव में बने जलघर की क्षमता भी लगभग दोगुनी होगी। क्योंकि 155 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से पानी मुहैया कराया जाएगा। वहीं गंदे पानी की निकासी के लिए गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी तैयार होंगे। इसके अंदर ही पूरे गांव का गंदा पानी पहुंचेगा।
धनाना में एस्टीमेट मंजूरी के बाद कराए टेंडर
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डिविजन नंबर दो के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र स्वामी ने बताया कि गांव धनाना में महाग्राम योजना के तहत सीवर और पानी की लाइनों के लिए एस्टीमेट मंजूर हो चुका है। इसके टेंडर कराए गए हैं। दिसंबर तक एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी अलॉट हो जाएगा। यहां करीब 70 करोड़ के बजट से सीवर और पानी की लाइनें डाली जाएंगी। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी तैयार होगा। वहीं जलघर की क्षमता भी बढ़ेगी। जबकि गांव तिगड़ाना, खरक कलां, बामला, चांग के एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। कलिंगा में अभी तक पंचायती भूमि नहीं मिली है। मुंढाल में भी एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं।

हरियाणा सरकार की महाग्राम योजना के तहत जिले में दस हजार से अधिक आबादी के बड़े गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सीवर और पानी की लाइनें डलवाएगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। पंचायती भूमि पर ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। वहीं पहले से बने जलघर का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसी साल दिसंबर में इन कार्यों को शुरू कराने का प्रयास रहेगा।
-सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article