फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sewer manhole sunk in one and a half feet ground at Halwas Gate, only 50 percent blockage of mainline opened

Bhiwani News: हालुवास गेट पर डेढ़ फुट जमीन में धंसा सीवर मैनहोल, मेनलाइन की 50 फीसदी रुकावट ही खुली

Mon, 06 Mar 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sewer manhole sunk in one and a half feet ground at Halwas Gate, only 50 percent blockage of mainline opened
भिवानी। शहर के हालुवास गेट सरकुलर रोड पर मुख्य सीवरलाइन का एक सीवर मैनहोल डेढ़ फुट नीचे जमीन में धंस गया है। हालांकि यहां पर दिल्ली की कंपनी ने रुकावट खोलकर लाइन की सीआईपीपी का काम भी कर दिया है। मगर मैनहोल जमीन में धंसने से 50 फीसदी गंदा पानी ही डिस्पोजल तक पहुंच रहा है। अब धंसे हुए सीवर मैनहोल को नए सिरे से बनाने के लिए जनस्वास्थ्य अधिकारी भी मंथन में जुटे हैं, जिसके लिए मुख्यालय से भी बजट को लेकर संपर्क साधा गया है। वहीं दिनोद गेट सरकुलर रोड की मुख्य सीवरलाइन की रुकावट खोलने के लिए हैवी ड्यूटी सुपर सकर मशीनें काम पर लगी हैं। जिस वजह से दिनोद गेट सरकुलर रोड पर भी वाहनों का जाम लग रहा है। कंपनी के कर्मचारियों ने दिनोद गेट पर पांच मीटर गहरी सीवरलाइन की सफाई भी कर दी है।
विज्ञापन

शहर में करीब 27 फुट गहरी मुख्य सीवरलाइन में हालुवास गेट और दिनोद गेट पर दो जगह पर रुकावट बनी है। जिसको लेकर दिल्ली की कंपनी के कर्मचारी काम पर लगे हैं। हालुवास गेट पर मेनलाइन की रुकावट तो खोल दी हैं, मगर मुख्य सीवरलाइन करीब डेढ़ फुट जमीन में धंस चुका है। इस वजह से पाइपलाइन में 50 फीसदी गंदे पानी की निकासी ही डिस्पोजल तक हो रही है। अब अधिकारी धंसी हुई सीवरलाइन का विकल्प भी ढूंढ रहे हैं या फिर इसकी खुदाई कराकर नए सिरे से सीवर मैनहोल बनाना पड़ेगा। ये काम खर्चीला तो होगा ही, साथ ही आबादी भरे इलाके में सरकुलर रोड की गहरी खुदाई से ट्रैफिक जाम और हाईवे निर्माण का काम भी बाधित होगा।
विज्ञापन


27 फुट गहरी लाइन में भूमिगत जलस्तर फिर बना काम में परेशानी
दिनोद गेट पर लगातार सबमर्सिबल पंप लगाकर भूमिगत जल स्तर नीचे गिराने का काम चल रहा है। यहां 21 फुट नीचे तक भूमिगत जलस्तर गिराया जा चुका है, लेकिन मुख्य सीवरलाइन 27 फुट गहरी है। सीवर मैनहोल को खाली करते हैं तो फिर से भूमिगत पानी उसमें भर जाता है। इस वजह से काम भी बाधित हो रहा है। वहीं सुपर सकर मशीनें भी ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं। पांच फुट भूमिगत जलस्तर और नीचे गिराने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
हालुवास गेट पर काम पूरा हो चुका है, लेकिन सीवर मैनहोल धंस गया है। जिसकी वजह से लाइन अभी 50 फीसदी ही काम कर रही है। इसके समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत चल रही है। वहीं दिनोद गेट पर कंपनी सीवरलाइन का काम चल रहा है। यहां 32 इंची 800 एमएम लाइन में पांच मीटर तक सफाई हो चुकी है।
-आशीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed