{"_id":"67cde8063fe30a5b5c0aaa4b","slug":"sewer-and-drinking-water-system-will-be-strengthened-with-30-crores-in-bapodra-mahagram-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131085-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बापोड़ा महाग्राम में 30 करोड़ से सीवर और पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बापोड़ा महाग्राम में 30 करोड़ से सीवर और पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत
Mon, 10 Mar 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
गांव बापोड़ा में स्थित जलघर का टैंक।
भिवानी। अब सैनिकों के बापोड़ा महाग्राम में 30 करोड़ के बजट से सीवर और पेयजल लाइनों के सुदृढ़ीकरण के काम होंगे। इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी अलॉट कर दिए हैं। करीब दो साल में एजेंसी गांव में सीवर और पानी की लाइन डालने के अलावा जलघर और सीवरेज सिस्टम के सुदृढ़ीकरण का काम पूरा करेगी।
गांव बापोड़ा की करीब 15 हजार से अधिक की आबादी के लिए अब गंदे पानी की निकासी से लेकर समुचित पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने करीब 30 करोड़ की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव में सीवर और पानी की व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के वर्क ऑर्डर अलॉट कर दिए हैं। गांव बापोड़ा में करीब 55 साल पुराना जलघर बना हुआ है। अब महाग्राम योजना के तहत जलघर में नया पानी का टैंक बनेगा। जबकि फिल्टर सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा। इसी के साथ जलघर परिसर के अंदर ही नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार होगा। इसी तरह दो नए इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) भी तैयार किए जाएंगे। गांव की हर गली के अंदर सीवर लाइन पहुंचेगी वहीं पेयजल के लिए भी नए सिरे से लाइन डाली जाएगी। जिसकी अनुमानित लंबाई करीब 16 किलोमीटर तक होगी। वर्क ऑर्डर अलॉट होने के बाद अप्रैल तक काम शुरू कराया जाएगा। जिसकी तैयारियों में भी अधिकारी जुटे हैं।
70 करोड़ के बजट से धनाना में चल रहा है महाग्राम योजना का काम
गांव धनाना भी महाग्राम योजना में शामिल है। जिसमें करीब 70 करोड़ के बजट का वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कराया जा चुका है। इस गांव में भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन के अलावा नए वाटर टैंक बनाए जाएंगे। जबकि पूरे गांव में सीवर और पानी की लाइन भी डाली जाएगी।
विज्ञापन
इन गांवों के एस्टीमेट भी मुख्यालय भेजे, जल्द मंजूरी की उम्मीद
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने डिविजन नंबर एक और डिविजन नंबर दो में आने वाले करीब दस बड़े गांवों में सीवर और पानी की लाइन डालने का खाका तैयार कर मुख्यालय भेजा हुआ है। इनमें गांव तिगड़ाना, देवसर, बामला, खरक कलां, कलिंगा, दिनोद, चांग व मुंढाल शामिल है। इन गांवों में भी जल्द एस्टीमेट मंजूर होने के बाद टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इन गांवों की जनसंख्या दस हजार से अधिक है।
:
महाग्राम योजना के तहत गांव बापोड़ा में पेयजल और सीवरेज सिस्टम सुदृढ़ीकरण कार्य के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द इसका काम शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा जिन गांवों काे महाग्राम योजना में शामिल किया गया है, उनके एस्टीमेंट भी मुख्यालय भेजे हुए हैं। जिनकी प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है। बापोड़ा में पहले से ही बड़ा जलघर बना हुअ है। इसी परिसर में नए वाटर टैंक, आईपीएस और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी तैयार किया जाएगा।
-सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।