फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seven players of the district won medals in Karate Championship

Bhiwani News: कराटे चैंपियनशिप में जिले के सात खिलाड़ियों ने जीते पदक

Fri, 23 May 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Seven players of the district won medals in Karate Championship
अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौ
भिवानी। नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई 11वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत नगर स्थित श्रीबालाजी अकादमी के सात खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों का बस स्टैंड से लेकर हनुमान ढाणी चौक स्थित अनुराग बैंकट हॉल सभागार तक गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अनुराग बैंकट हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति, सदाचारी शिक्षा समिति सहित अनेक संगठनों के द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक पहुंचे। कोच हरीश ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में 16 मई से 29 मई तक 11वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें सात देशों के 3200 खिलाड़ियों ने शिरकत की। हरियाणा प्रदेश से 28 खिलाड़ी नेपाल पहुंचे। जिनमें से 13 मेडल हरियाणा प्रदेश को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रोहित ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मनन सैनी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। चिराग ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। नैंसी ने ब्रॉन्ज मेडल, साक्षी राजपूत ने ब्रॉन्ज मेडल ,उज्जवल गर्ग ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर अपने माता-पिता व अपने जिले का नाम रोशन किया है । यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने भी नेपाल से मेडल लेकर पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनको शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनुराग बैंकट हॉल सेवा समिति के निदेशक रामनिवास शर्मा, रजनीश सराफ, सचिन कुमार राजपूत, राकेश कुमार, सुनील सांगवान, धर्मेंद्र कुमार, अनूप कुमार, नरेंद्र कुमार सैनी, संदीप, पूर्व पार्षद नरेंद्र सराफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed