फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seven day special camp concludes

राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों में अनुशासन के भाव को पैदा करती एनएसएस : शिवरत्न गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seven day special camp concludes
भिवानी। हनुमान जोहड़ी मंदिर में सोमवार को वैश्य महाविद्यालय के एनएसएस प्रथम की ओर से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करते हुए उनमें अनुशासन के भाव को पैदा करती है। वास्तव में ये स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने का बेहतर माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवकों को स्टार्ट अप अपनाकर आत्मनिर्भर बनकर नौकरी मांगने वाला न बनकर नौकरी देने वाला बनने की सीख दी। समापन समारोह अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा वर्ग को सेवा करने का जज्बा पैदा करता है। कार्यक्रम में सानिध्य हनुमान जोहड़ी धाम के महंत चरणदास महाराज का रहा। कार्यक्रम में डॉ. पवन गोयल, वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. नरेंद्र सिंह, डीन यूथ अफेयर धीरज त्रिखा, एनएसएस इकाई प्रथम की प्रभारी डॉ. कामना कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि आज के तनावपूर्ण वातावरण में इस तरह के कैंपो की बहुत सख्त जरूरत है। शिविर की संयोजक एवं एनएसएस इकाई एक की प्रभारी डॉ. कामना कौशिक ने शिविर में सातों दिन आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों के बारे में सदन को अवगत करवाते हुए युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अंजू राजन, डॉ. वंदना वत्स, डॉ. मोहनलाल, डॉ. श्रुति रानी, डॉ. राजकुमार, डॉ. मंगतराम, सुनील कुमार, अशोक भारद्वाज, कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज, कार्यालय उप अधीक्षक अभिषेक कौशिक, प्रेस प्रवक्ता ललित शर्मा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed