{"_id":"67e2feee5eaf2efa3000467a","slug":"seven-cases-of-cheating-registered-in-haryana-board-exams-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131781-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 12वीं के संगीत और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा में नकल के सात केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 12वीं के संगीत और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा में नकल के सात केस दर्ज
Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को 12वीं के संगीत व व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा में नकल के सात केस दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड के विभिन्न उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सात नकल के केस दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक संचालित हुई परीक्षाओं में नकल के कुल 551 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) हिंदी कोर, हिंदी ऐच्छिक विषयों की परीक्षा में 1,85,530 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
दिल्ली वंडर वर्ल्ड के वार्षिकोत्सव में दी शानदार प्रस्तुति
भिवानी दिल्ली वंडर वर्ल्ड में कामयाबी नाम से वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्ले ग्रुप के बच्चों और उनके अभिभावकों के आकर्षक रैंप वॉक से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षा के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाकर विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। विद्यालय के निदेशक विनय शर्मा एवं मुख्याध्यापिका ज्योति वाधवा ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।