{"_id":"68bc950975906c873d0cf7cf","slug":"seva-pakhwada-will-be-celebrated-from-17-september-to-2-october-on-the-75th-birthday-of-the-prime-minister-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139302-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा
Sun, 07 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएंगे। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी ने भाग लिया और बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने की।
वीरेंद्र कौशिक ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम जिला, बूथ और मंडल स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। सुनीता दांगी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा का संदेश देना है। पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और गरीबों को भोजन-कपड़े वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, मीना परमार, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप घुसकानी मौजूद रहे।
सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम
17 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हवन और स्वच्छता अभियान।
18 सितंबर: रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर।
19-20 सितंबर: पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री और प्रबुद्धजन संवाद।
25 सितंबर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और पौधरोपण अभियान।
27-28 सितंबर: अवॉर्डी और दिव्यांगजन सम्मान समारोह।
2 अक्तूबर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पुष्प अर्पण और स्वदेशी अपनाने का संदेश।