{"_id":"966200bb3adf5cb68abd4765b11da6f6","slug":"set-fire-to-the-store-after-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी के बाद लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में चोरी के बाद लगाई आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालुवास मोड़ पर बैंक कॉलोनी की एक दुकान से चोर रात को लाखों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान में आग भी लगा दी। इससे कुछ मीटर की दूरी पर एक और दुकान से चोर लैपटॉप, मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी की घटनाओं से खफा दुकानदारों व आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटा जाम के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगाें के रोष को देखते हुए पुलिस ने लिखित में क्षेत्र के लोगों को पीसीआर व राइडर से गश्त करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम खोला। बैंक कॉलोनी में चोरों ने रात को दीपक चौहान और अमित की मोबाइल दुकान से चोरी की। दीपक की दुकान में चोरी के बाद आग लगा दी गई। चोरी की घटना से खफा दुकानदार व कॉलोनी वासी सुबह एकत्रित हुए और सुबह करीब नौ बजे पालुवास मोड़ पर भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया मगर दुकानदार नहीं माने और लिखित में सुरक्षा मुहैया कराने के आश्वासन की मांग की। हंगामा बढ़ते देख सदर थाना पुलिस भी पहुंची। दुकानदारों ने जमकर नारेबाजी करते हुए बताया कि पिछले कुछ महीने में इस की दर्जनभर दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने तक सीमित है।
विज्ञापन
गश्त बढ़ाने का दिया आश्वासन
बाद में जैन चौक चौकी इंचार्ज दशरथ ने दुकानदारों को लिखित में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि एक पीसीआर और एक राइडर से यहां गश्त की जाएगी। कॉलोनी वासियों ने चेतावनी दी कि पुलिस ने यहां सुरक्षा नहीं बढ़ाई तो वे फिर से जाम लगा देंगे। जाम मुख्य मार्ग पर होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब छह-सात बसें भी जाम फंसी देखी गई। जाम खुलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सामान चुराया फिर लगा दी आग
चोराें ने सबसे पहले पालुवास मोड़ बैंक कॉलोनी में दीपक चौहान की मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। दीपक ने बताया कि दुकान में करीब ढाई लाख का सामान था। अनेक नए-पुराने मोबाइल सेट व अन्य एसेसरिज थी। चोरों ने पहले सामान चोरी किया और फिर आग लगा दी। वह सुबह करीब साढे़ चार बजे घूमते हुए वहां आया तो दुकान से धुआं निकल रहा था। दुकान का शटर भी खुला था। आग से दुकान का काउंटर, कंप्यूटर सिस्टम, पंखा जल गया है और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
ताले तोड़ दुकान से लैपटॉप चोरी
बैंक कॉलोनी में ही दीपक चौहान की दुकान से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक अन्य मोबाइल शॉप को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक अमित ने बताया कि वह सुबह आया तो शटर खुला मिला और एक ताला दुकान के पास ही टूटा मिला। सामने खाली प्लॉट में उसका गल्ला मिला। चोर दुकान से दो लैपटॉप, पांच-छह मोबाइल, चार कंपनियों के फ्लैक्सी सिम कार्ड व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी सामान एक लाख से ज्यादा का था।
रोड जाम करने वालों पर मुकदमे दर्ज
पुलिस ने चोरी की घटना के विरोध में भिवानी-रोहतक मार्ग जाम करने वालाें पर मुकदमे दर्ज किए है। 14 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए है। जैन चौक चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि धारा 147, 148, 283 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए है।