फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Separate counters for women and children should be made at Aadhaar centres

Bhiwani News: आधार सेंटरों पर बच्चों और महिलाओं के अलग काउंटर बने

Tue, 05 Aug 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Separate counters for women and children should be made at Aadhaar centres
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान नगराधीश अनिल कुमार की अध्यक्षता में क्रीड विभाग के साथ आधार सेंटरों पर दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। सीटीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग में स्थापित आधार सेंटरों पर बच्चों व महिलाओं के अलग से काउंटर बनाकर प्राथमिकता से उनका कार्य करें।
विज्ञापन


सीटीएम अनिल कुमार ने नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग व सीएससी प्रबंधक आदि विभागों के साथ आधार कार्ड की त्रुटियां दुरूस्त करने बारे विस्तार से समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से जानकारी ली कि किस विभाग के पास कितनी आधार मशीनें चालू हालात में हैं और कितनी बंद पड़ी हुई हैं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आधार कार्य करने वाली सभी मशीनों को संचालित करें ताकि आमजन को अपने आधार में त्रुटियां दूर करवाने में परेशानी ना हो।
विज्ञापन


नगराधीश ने सभी स्कूल प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्कूलों का शेड्यूल तैयार कर उपायुक्त कार्यालय में भिजवाएं और शेड्यूल के अनुसार बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करें। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील, क्रीड से तुषार मुदगल, आधार कोऑर्डिनेटर संजय कामरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed