फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Senior citizens will be fined for charging full fare in private buses.

Bhiwani News: निजी बसों में वरिष्ठ नागरिकों से पूरी टिकट लेने पर लगेगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens will be fined for charging full fare in private buses.
गांव निनान में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी के समक्ष ​शिकायत रखती महिला।
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि निजी बसें जो वरिष्ठ नागरिकों से पूरा किराया लेती हैं उनका नंबर नोट किया जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हरियाणा राज्य परिवहन के भिवानी महाप्रबंधक दीपक कुंडू को निर्देश दिए कि सभी बसों की सीटों पर आरक्षण व्यवस्था अंकित की जाए ताकि महिलाएं, वरिष्ठजन और दिव्यांगजन आरक्षित सीटों पर बैठ सकें। इसके अलावा उन्होंने परिवार पहचान पत्र और वोटर आईडी में किसी भी तरह की त्रुटि तुरंत सुधारने का निर्देश दिया, ताकि लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

डीसी साहिल गुप्ता गांव निनान स्थित कम्यूनिटी सेंटर-शहीद स्मारक प्रांगण में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। डीसी ने सरपंच रामकुमार मांगेराम भगत द्वारा रखी गई गांव की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। डीसी के समक्ष ग्रामीण राजकपूर ने ई-लाइब्रेरी, खेल नर्सरी की शैड, अवैध झुग्गी हटवाने, वाटर वर्कर्स में टैंक बनवाने की समस्याएं रखीं। 100-100 गज के प्लाॅट की मांग पर डीसी ने कहा कि पंचायती जमीन उपलब्ध होने पर प्लाट अलॉट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीसी के सामने रखीं ये शिकायतें
डीसी साहिल गुप्ता के समक्ष ग्रामीणों ने विभिन्न शिकायतें रखीं। मीना ने गांव की अनेक समस्याएं बताईं, अमित ने अपने मकान के आगे से गली बनवाने की मांग की। कालुवास सरपंच ने अवैध कनेक्शन व पानी चोरी रुकवाने की समस्या रखी। सुरेन्द्र, दिलबाग और बलराज ने पीएमएवाइजी की किस्त के मामले उठाए। सरजीत ने फैमिली आईडी दुरुस्त करवाने, बाला व प्रेमा ने पहचान पत्र दुरुस्त करवाने की मांग की। रजनी ने बिजली मीटर लगवाने और सरोज ने राशन कार्ड बनवाने की शिकायत रखी। संदीप ने बॉक्सिंग प्रशिक्षण से संबंधित मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीणों ने सार्वजनिक तौर पर डीसी के समक्ष गांव में गंदे पानी की निकासी के नालों की सफाई, नालियों पर लोहे की जाली लगवाने, जमीन की पैमाइश करवाने, गली निर्माण की मांग रखी। वहीं मकान निर्माण के लिए सहायता राशि दिलवाने, खेल मैदान की सफाई, बिजली व्यवस्था और स्कूल के सामने कूड़ा-कचरा न डालने जैसी समस्याएं भी रखीं। डीसी साहिल गुप्ता ने सभी शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को प्राथमिकता से निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद, क्रीड़ विभाग, बिजली निगम, सिंचाई विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया।


डीसी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान डीसी साहिल गुप्ता ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और स्मारक प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर रस्साकशी और बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डीसी साहिल गुप्ता ने खेल विजेता टीम को पुरस्कृत किया। ग्रामीणों ने डीसी साहिल गुप्ता, एसएसपी सुमित कुमार, एसडीएम महेश कुमार और सीटीएम अनिल कुमार का पौधा भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed